हाथों में डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं Rashmika Mandanna, फैंस लगाने लगे सगाई कंफर्म होने की अटकलें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस के बीच लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि इन दोनों ने सगाई कर ली है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है लेकिन इसी बीच एक वीडियो में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)और विजय देवरकोंडा दोनों साउथ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कलाकारों में से एक हैं। पिछले कुछ समय से यह दोनों अपने रिलेशनशिप, सगाई और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने किसी भी बात को लेकर कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन अफवाहें का दौर लगातार जारी है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें उनके हाथों में एक डायमंड रिंग दिखाई दे रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह उनकी सगाई की अंगूठी है।

रश्मिका प्रोफेशनल फ्रंट पर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थामा को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें उन्हें आयुष्मान खुराना के साथ देखा जाने वाला है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे ले जाने के लिए तैयार है। ऐसा कहां जा रहा है कि अक्टूबर में इन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

रश्मिका ने दिखाई इंगेजमेंट रिंग (Rashmika Mandanna)

रश्मिका मंदांना ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्हें अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा रहा है। इसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि यह उनकी इंगेजमेंट रिंग है। एक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपने प्यारे से डॉगी को फिल्म थामा का गाना सुनते और वीडियो दिखाते हुए नजर आ रही हैं। उनके हाथ की रिंग फिंगर में डायमंड रिंग साफ तौर पर दिखाई दे रही है। ये देखकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है।

फैंस ने दी बधाई

रश्मिका ने जैसे ही यह वीडियो शेयर किया लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दी। लोग विजय के साथ उनकी सगाई की खबरों को कंफर्म बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा “फाइनली हमने रिंग पकड़ ली है सगाई कंफर्म हो गई है।” एक ने कहा “यह वीडियो हमें सगाई की अंगूठी दिखाने के लिए है।” कई लोगों का कहना है कि वह रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं।

विजय के हाथ में नजर आई थी रिंग

आपको बता दें कि केवल रश्मिका मंदाना के हाथों में ही नहीं अंगूठी नहीं है बल्कि विजय देवरकोंडा को भी अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए देखा गया था। दोनों ही सितारों को चाहने वाले काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वह बेसब्री से इनकी इंगेजमेंट के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इन दोनों कलाकारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। बड़े पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती है। लंबे समय से उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ स्क्रीन होने की बात भी कही जाती रही है। कई बार इन दोनों को वेकेशन एंजॉय करते हुए भी स्पॉट किया गया है। दोनों में से किसी ने कभी भी किसी खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। ऐसे में आने वाले दिन में फैंस को क्या सरप्राइज मिलता है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews