Hindi News

इन किरदारों ने रेखा को बनाया बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस, 5 बार हुई मोहब्बत लेकिन नहीं हो सकी मुक्कमल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रेखा की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में होती है। अपने आइकॉनिक किरदारों से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। चलिए आज उनकी फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं।
इन किरदारों ने रेखा को बनाया बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस, 5 बार हुई मोहब्बत लेकिन नहीं हो सकी मुक्कमल

रेखा (Rekha) बॉलीवुड इंडस्ट्री का ऐसा नाम जिसे एवरग्रीन कहा जाता है। बात चाहे एक्टिंग की हो या फिर खूबसूरती की रेखा ने हर मामले में बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस को पीछे छोड़ रखा है। आज वह अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं।

रेखा के बर्थडे के खास मौके पर आज हम आपको उनके कुछ आईकॉनिक किरदारों के बारे में बताते हैं। इसी के साथ आज हम आपको उनके मोहब्बत के किस्से से भी रूबरू करवाएंगे। किस तरह से हर एक किरदार से एक्ट्रेस ने दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ी और कैसे पांच बार मोहब्बत करने के बावजूद भी वह अकेली रह गई चलिए जानते हैं।

रेखा बनीं उमराव जान (Rekha)

रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस है जो किसी भी फंक्शन में जाती हैं तो सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। साल 1981 में उन्होंने उमराव जान की थी। इस फिल्म में उन्हें तवायफ के किरदार में देखा गया था। एक्ट्रेस और फिल्म का नाम एक ही था। इस कैरेक्टर से एक्ट्रेस ने जो लाइमलाइट हासिल की वह आज भी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाए हुए हैं। एक्टिंग से लेकर लुक्स सब कुछ दर्शकों को इतना पसंद आया था कि लोगों ने उनके लुक की कॉपी भी की थी।

Rekha

खूबसूरत

1980 में आई यह फिल्म उस जमाने के दर्शकों को अच्छी तरह से याद होगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस को मंजू दयाल के किरदार में दिखाया गया था। उनका मजाकिया और नटखट अंदाज आज भी दर्शकों के दिल में जिंदा है। इस आईकॉनिक फिल्म में उन्हें अशोक कुमार के साथ देखा गया था।

खून भरी मांग

यह 1988 का दौर था जब रेखा आरती सक्सेना के किरदार में खून भरी मांग लेकर आई थी। एक कमजोर महिला जब बदला लेने पर उतारू होती है तो खुद को किस तरह से बदलती है यह इस फिल्म में दिखाया गया है। मूवी के ट्विस्ट और टर्न कमाल के हैं। ये आज भी ऑडियंस की फेवरेट है।

Rekha

सिलसिला

1981 में रेखा को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ फिल्म सिलसिला में काम करते हुए देखा गया था। उनका चांदनी का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इस फिल्म में रेखा का साड़ी लुक इतना वायरल हुआ था कि आज भी लोग इसे फॉलो करते हैं।

कोई मिल गया

80 के दशक की फिल्मों के अलावा रेखा को 90s और 20s में भी अपना कमाल दिखाते हुए देखा गया। साल 2003 में आई फिल्म कोई मिल गया में वह सोनिया मेहरा के किरदार में नजर आई थी। रितिक रोशन की मां के इस किरदार को उन्होंने बहुत बखूबी से दर्शकों के सामने पेश किया था। यह फिल्म आज भी लोगों को पसंद आती है।

5 बार हुई मोहब्बत नहीं मिला प्यार

रेखा ने प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत कामयाबी हासिल की। कभी उनके किरदार, कभी लुक्स तो कभी खूबसूरती ने लोगों को दीवाना बना दिया। एक तरह से उनका प्रोफेशनल जीवन खुशियों से भरा रहा लेकिन पर्सनल जिंदगी में उन्हें खुशी कम ही मिल पाई। एक्ट्रेस ने एक बार नहीं बल्कि 5 बार मोहब्बत की लेकिन हर बार वह अकेली रह गई।

अमिताभ से हुआ प्यार

बॉलीवुड की चर्चित लव स्टोरी की जब भी बात निकलती है तो लोगों को रेखा और अमिताभ का नाम जरुर याद आता है। दो अनजाने के सेट पर यह दोनों करीब आए थे। रेखा ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं छुपाया और खुलकर सभी के सामने अपने प्यार का इजहार किया। दूसरी तरफ अमिताभ जया बच्चन से शादी कर चुके थे इसलिए इस रिश्ते को मुकम्मल नहीं कर सके।

Rekha

फिल्मों से निजी जिंदगी तक जितेंद्र

जितेंद्र और रेखा यह दोनों ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने कई हिट फिल्में साथ में दी है। उनकी शानदार बॉन्डिंग लोगों को बहुत पसंद आती थी। रील लाइफ में इन्हें कई बार कपल के रूप में देखा गया लेकिन यह रियल नहीं हो सका। एक समय बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए।

विनोद मेहरा से शादी

रेखा और विनोद मेहरा की कहानी काफी चर्चित हुई थी। फिल्म में साथ काम करते हुए एक दूसरे को दिल में बैठे थे। यह भी कहा जाता था कि इन दोनों में गुपचुप शादी कर ली है। कुछ समय बाद यह सामने आया कि इनका रिश्ता नहीं चल पाया।

किरण के पिता की नामंजूरी

रेखा को कुछ वक्त था किरण कुमार के साथ रिश्ते में देखा गया। यह रिश्ता किरण के पिता को मंजूर नहीं था जो इन दोनों के बीच आई दूरी की वजह बन गया।

मुकेश अग्रवाल से शादी

हर जगह से मोहब्बत में हारने के बाद रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई। शुरुआत में सब कुछ ठीक दिखाई दे रहा था लेकिन आखिर में यह रिश्ता दुख भरे अंत तक पहुंच गया। कुछ ही समय में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई और मुकेश ने अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद रेखा बुरी तरह से टूट गई। वह आज भी अकेली है और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हुए आगे बढ़ रही हैं। उनकी निजी जिंदगी में भले ही कितने भी उतार-चढ़ाव आए हो लेकिन बड़े पर्दे पर उन्होंने कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं किया।