बेटियों के 1 महीने के होने पर रुबीना ने शेयर की तस्वीरें, रखें हैं ये यूनिक नाम

rubina

Rubina Dilaik Daughter Name: बिग बॉस सीजन 14 की विनर रुबीना दिलैक इन दिनों अपनी ट्विंस बेटियों को लेकर चर्चाओं में है। कुछ दिनों पहले ही रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला माता-पिता बने हैं। ऐक्ट्रेस के जिम ट्रेनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बधाई हो लिखा था। इसके बाद से ही रुबीना दिलैक की मां बनने की खबर सामने आई थी।

इस खबर के बाद से ही फैंस रुबीना की ट्विंस बेटियों की झलक देखने के लिए उतावले हो रहे थे। फैंस को उनकी बेटियों की झलक देखने का काफी इंतजार रहा था, लेकिन अब यह इंतजार रुबीना ने जल्द ही खत्म कर दिया है। अब रुबीना ने खुद ही अपनी बेटियों के साथ फोटोज शेयर किए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बेटियों के क्या नाम रखे हैं ये भी बताया है।

आपको बता दें, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के पैरंट्स बनने की खबर कुछ दिनों पहले ही सुर्खियों में आई है। लेकिन रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद इस बात की जानकारी देते हुए इस बात का खुलासा किया कि उनकी ट्विन गर्ल के जन्म को आज पूरा एक महीना हो चुका है। जानकारी के साथ-साथ रुबीना और अभिनव शुक्ला ने अपनी दोनों बेटियों की झलक भी साझा की है दोनों ने अपनी बेटियों को गोद में पकड़ा हुआ है, वहीं दूसरी फोटो में नन्हे-नन्हे हाथ दिखाई दे रहे हैं।

अपनी बेटियों के आज 1 महीने पूरे होने पर उन्होंने अपने घर में पूजा रखी साथ ही साथ नामकरण भी किया। उन्होंने एक फोटो और शेयर की है जिसमें उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के नाम के बारे में बताया है। बिग बॉस के इस मशहूर कपल ने अपनी बेटियों के नाम जीवा और ईधा रखा है। यह नाम बहुत यूनिक और बहुत ही प्यारे हैं। फोटो के साथ-साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हम यह शेयर करते हुए बहुत खुश और उत्साहित है कि हमारी बेटियां जीवा और ईधा आज पूरे एक महीने की हो चुकी है।’
rubina daughter

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews