विक्की कौशल की एक्टिंग को सचिन तेंदुलकर ने जमकर सराहा, कहा- “जैसे सैम बहादुर हमारे सामने हों”

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar On Sam Bahadur: बड़े पर्दे पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मिले। जहां पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक्टर विक्की कौशल की खूब तारीफ की। बता दें भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जिंदगी पर बनी फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। जिसमें विक्की कौशल सैम मानेकशॉ के किरदार निभाया है।

सैम बहादुर फिल्म सबको देखना चाहिए

सचिन तेंदुलकर ने विक्की कौशल के साथ की फोटों को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X (पूर्व ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि यह फिल्म सबको देखना चाहिए। उन्होंने लिखा कि “सैम बहादुर से प्यार था. हमारे देश के इतिहास को जानने और फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के साहस और बलिदान को समझने के लिए सभी पीढ़ियों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। विक्की कौशल ने इतनी अच्छी एक्टिंग की है कि ऐसा लगता है जैसे सैम बहादुर हमारे सामने हों।”

आपको बता दें विक्की कौशल ने सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर से भी मुलाकात की। जिसकी फोटो सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews