Katrina Kaif और Vicky Kaushal की शादी का सलमान एंगल, 9 दिसंबर को वेडिंग

katrina kaif, vicky kaushal

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी 9 दिसंबर को होने जा रही है जब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। ये हाई प्रोफाइल वेडिंग राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा में होगी। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की फैमिली सोमवार को मुंबई से वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हुई और इन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बीच इंटरेस्टिंग खबर ये आ रही है कि कैटरीना कैफ के खास दोस्त सलमान खान (Salman khan) इस उनकी मदद कर रहे हैं और उनके बॉडीगार्ड शेरा की सिक्योरिटी एजेंसी टाइगर सिक्योरिटी ही वेडिंग वेन्यू में सुरक्षा इंतजाम संभालेगी।

Miss Universe 2021 : उर्वशी रौतेला होंगी मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट की जज

कैटरीना और विक्की की शादी को लेकर सभी एक्साइटेड है। सोशल मी़डिया पर #Vickat हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। इस शादी में दोनों की फैमिली के साथ बहुत ही खास और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है। दरअसल दोनों ही इस इवेंट को प्राइवेट रखना चाहते हैं इसीलिए मेहमानों को भी कुछ खास निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। खबरों के मुताबिक गेस्ट वेडिंग इवेंट में अपना मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। इसी के साथ वेडिंग प्लानर्स ने मेहमानों को एक सीक्रेट कोड भी दिया है। इस कोड की जानकारी सिर्फ वेडिंग प्लानर और गेस्ट को रहेगी और इसी के जरिए उन्हें एंट्री मिलेगी। यहां टाइट सिक्योरिटी के इंतजाम किये गए हैं। वेडिंग वेन्यू की सिक्योरिटी का जिम्मा सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने किया है। सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा के अलावा ओबेरॉय होटल में VVIP गेस्ट के लिए टेंट बुक किए गए हैं। इन टेंट की कीमत 70 हजार से शुरू है।

जानकारी के मुताबिक व‍िक्‍की कौशल और कैटरीना कैफ दो रीति र‍िवाज से शादी करेंगे। एक शादी ह‍िंदू रीति-र‍िवाज के साथ एकदम इंडियन स्टाइल में होगी तो दूसरी ‘वाइट-वेडिंग’ रहेगी। शादी में शामिल होनने के लिए कैटरीना का परिवार इंडिया आ चुका है। उनकी फैमिली में 7 भाई-बहन हैं। तीन बहनें कैटरीना से बड़ी हैं और तीन बहनें उनसे छोटी हैं। इस के साथ कैट का एक बड़ा भाई भी है। कैटरीना का जन्म हॉन्‍ग-कॉन्‍ग में हुआ और वो भारतीय मूल की हैं। उनके पिता मोहम्‍मद कैफ कश्मीरी थे और मां सुजैन टरकेट ब्र‍िट‍िश मूल की हैं जो एक एक्टिव सोशल वर्कर हैं। इस शादी में मेहमानों की आवभगत के सारे इंतजाम है और उन्हें लक्जरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews