इस एक्ट्रेस के लिए सलमान खान ने तोड़ दी थी अपनी नो किसिंग पॉलिसी, फैंस के बीच जमकर मचा था धमाल

बॉलीवुड के भाईजान सलमान जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी होती है। चलिए आज हम आपको उनकी नो किसिंग पॉलिसी के बारे में बताते हैं, जिसे उन्होंने एक एक्ट्रेस के लिए तोड़ दिया था।
Salman Khan

सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक है जो हमेशा अपनी फिल्मों और पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वो आज से नहीं बल्कि 1988 से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इतने सालों में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसकी वजह से उन्हें खूब चर्चा मिली। इसके अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर वह विवादों से घिरे रहे।

ऐश्वर्या राय से लेकर संगीता बिजलानी और कटरीना कैफ सहित कई एक्ट्रेसेस के साथ सलमान खान का नाम जुड़ चुका है। हालांकि, इन सब के बावजूद भी एक्टर को अपने फ़िल्मी करियर में नो किस पॉलिसी अपनाते हुए देखा गया। अपनी किसी भी फिल्म में वह हीरोइन के साथ किसिंग सीन नहीं करते हैं। हालांकि, एक एक्ट्रेस के लिए उन्होंने अपनी इस पॉलिसी को तोड़ दिया था।

Salman Khan ने तोड़ी थी नो किसिंग पॉलिसी

बता दें कि 1996 में फिल्म ‘जीत’ आई थी जिसमें सलमान खान और करिश्मा कपूर को एक साथ देखा गया था। इन दोनों का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें सलमान करिश्मा को किस करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद हर जगह यह चर्चा हो रही थी कि सलमान ने अपनी नो किस पॉलिसी को तोड़ दिया है। हालांकि, इस पर फैंस ने एक्टर को सपोर्ट किया था और कहा था की फोटो असली नहीं थी बल्कि उन्होंने एक्ट्रेस की ठोड़ी के किनारे को चूमा था और उनका चेहरा दूसरी दिशा में था।

कैटरीना के साथ भी नहीं किया था सीन

2017 में सलमान खान और कैटरीना कैफ को फिल्म टाइगर जिंदा है देखा गया था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दोनों को एक इमोशनल किसिंग सीन करने के लिए कहा गया था। उस समय ऐसा लगा था कि शायद भाईजान अपनी नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ देंगे क्योंकि कैटरीना उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हालांकि, एक्टर ने सीन करने के लिए साफ तौर पर मना कर दिया। यह भी कहा जाता है कि उस सीन को स्क्रिप्ट से हटा दिया गया था क्योंकि सलमान यह नहीं करना चाहते थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews