Salman Khan Dance: IIFA 2023 में सलमान का लुंगी डांस, स्टेज पर बच्चों संग मचाया धमाल

Salman Khan Dance

Salman Khan Dance Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त आईफा इवेंट के चलते सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। अबू धाबी में हो रहे इस अवॉर्ड फंक्शन से कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें सलमान खान का स्वैग देखने लायक है।

आईफा के मंच पर सभी सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी है और यहां पर ढेर सारे बच्चे भी अपने बेहतरीन डांस से सभी का मनोरंजन करते हुए दिखाई दिए। हैरानी तो तब हो गई जब सलमान खान ने स्टेज पर पहुंचकर इन बच्चों के साथ जबरदस्त डांस करना शुरू कर दिया। उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Salman Khan Dance

Salman Khan Dance वीडियो वायरल

आइफा 2023 के मंच पर ढेर सारे बच्चों के साथ सलमान खान को धुआंधार परफॉर्म करते हुए देखा गया। सलमान जब भी स्टेज पर परफॉर्म करते हैं, आग लगा देते हैं और इस बार उन्होंने तब धमाल मचा दिया। जब बच्चों के साथ उन्होंने लुंगी लपेटकर जमकर डांस किया।

वायरल वीडियो में सलमान खान और बच्चों का जोश देखते ही बन रहा है और अपने शानदार डांस मूव्स से वो हर किसी को दीवाना बना रहे हैं। जिस समय भाईजान ये डांस परफॉर्मेंस दे रहे थे, वहां मौजूद ऑडियंस जमकर हूटिंग करती और ताली बजती नजर आ रही थी और पूरा माहौल खुशनुमा नजर आ रहा था।

Salman Khan Dance

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सुपरस्टार को स्टेज पर परफॉर्म करता देख लोग सीटियां बजा रहे थे। हालांकि, ये पहली बार नहीं है। इसके पहले जब से अवॉर्ड फंक्शन शुरू हुआ है, अब तक भाईजान के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews