
Salman Khan : भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान बड़ा नाम है। वह फैंस के बीच सल्लू मियां, सुल्तान, भाईजान, जैसे नामों से जाने जाते हैं। वह आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ दिन पहले वह लगातार लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुंहया कराई गई है।
फैंस हमेशा उनकी फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। इंडस्ट्री में बहुत सारी ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्हें सलमान खान की फिल्म के माध्यम से उड़ान मिली है।
लव लाइफ
वहीं, एक्टर के लव लाइफ की बात करें तो वह किसी से भी छुपी नहीं है। उनकी जिंदगी में बहुत सारी लड़कियां आई लेकिन एक भी रिश्ता नहीं चला। एक समय तो वह एक लड़की से शादी भी करने वाले थे। इसके लिए कार्ड भी छप गए थे, लेकिन शादी नहीं हो पाई थी। इसके बाद से आज तक वह बैचलर की जिंदगी जी रहे हैं।
दिए ये टिप्स
सलमान खान ने अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट दम बिरयानी में अपने रिलेशनशिप से जुड़े कुछ टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि फैमिली इंपॉर्टेंस के साथ-साथ ब्रेकअप कौन होने कैसे डील किया। उन्होंने ब्रेकअप के दर्द की तुलना बैंड-एड से की। उन्होंने कहा कि ज्यादा रोने से अच्छा है कि जल्दी ड्रामा खत्म करके मूव ऑन कर लो। आगे उन्होंने कहा कि अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे ब्रेकप करती है, तो उसे जाने दो। बाय बाय। आपको धीरे-धीरे नहीं, बल्कि तेजी से इस स्थिति से हटना है। आप रूम में जाओ, खूब रो और फिर उस टॉपिक को खत्म कर दो।
ऐसे करें दिमाग से डील
धोखे से उबरने को लेकर उन्होंने कहा कि किसी रिश्ते में जो चाहे तुम कितना भी समय बताओ। तुम चाहे 50 साल भी बिता लो और तुम्हें अगर ऐसा एहसास हो कि मेरे पीठ में छुरा घोंपा गया है, तो तुम्हारे पास 30 सेकंड में ही बाहर निकालने की शक्ति होनी चाहिए। यह सब मेरे साथ हुआ है, लेकिन मैं अपने दिमाग को इस तरह से डील कर चुका हूं, जिससे मुझे दर्द बहुत कम हो।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



