सलमान खान को हुआ डेंगू, जानिए कौन होगा बिग बॉस-16 का नया होस्ट

सलमान खान को हुआ डेंगू, जानिए कौन होगा बिग बॉस-16 का नया होस्ट

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। जिन्होंने खुद के दम पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत से आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। फिलहाल, उनके प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, इन दिनों वायरल फीवर का कहर सभी को अपनी चपेट में ले रहा है, ऐसे में सलमान खान भी इससे अछुते नहीं है। बता दें कि सलमान खान को डेंगू हो गया है जिसके कारण अब वो बिग बॉस-16 की शुटिंग को भी कैंसिल कर चुके हैं। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सलमान अब आने वाले कई हफ्तों तक शो से ब्रेक ले चुके है। वहीं, शो को सलमान की जगह अब करण जौहर होस्ट करेंगे। कलर्स टीवी ने इसका एक टीजर भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है।

salman khan

सलमान खान बिग बॉस-16 को होस्ट करने के अलावा अपनी आगामी फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन तभी उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी और जब उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया तो उनके रिपोर्टस् में डेंगु निकला, जिसके कारण उन्हें अपनी फिल्म से भी ब्रेक लेना पड़ा। फिलहाल, वो डॉक्टर की देखरेख में बेड रेस्ट पर हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने खुद फिल्म निर्माता करण जौहर को बिग बॉस होस्ट करने के लिए मनाया है। बता दें कि करण और सलमान अच्छे दोस्त हैं, जिसे भी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। अब देखना यह होगा की शो के दर्शक को नया होस्ट कितना पसंद आता है।

BJP-opposes-making-Salman-khan-brand-ambassador-in-mp

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। जिन्होंने खुद के दम पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी मेहनत से आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जो हर वर्ग के दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं जो कि फिल्म इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि सलमान खान अब खुद ही अपने फिल्म के निर्माता रहते हैं। जिन्होंने अभी तक लगभग 145 फिल्मों में अभिनय कर लोगों का दिल जीता है। सलमान बेहतरीन कलाकार होने साथ ही बहुत अच्छे इंसान भी है। सलमान ने इंडस्ट्री में काफी हीरोइनों को लांच किया है, जिनमें से अधिकतर अभिनेत्री सुपरहिट रही हैं।

salman khan

सलमान खान ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्‍म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। मुख्‍य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्‍म ‘मैंने प्‍यार किया’ थी जो कि सुपरहिट रही थी। उनकी फिल्‍म ‘हम आपके हैं कौन’ ने सभी का दिल जीता तो वहीं फिल्‍म ‘तेरे नाम’ में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई और अपने अभिनय से उन्‍होंने सभी को भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें – 20 किलो चांदी की थालियों में लगेगा खजराना गणेश को भोग, सुरक्षा के बीच हुई तैयारियां

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews