बैटल ऑफ गलवान के बाद साउथ की लेडी सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सलमान खान, शाहरुख संग दे चुकी हैं ब्लॉकबस्टर

सलमान खान इन दिनों बैटल ऑफ़ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब जल्द ही उन्हें नयनतारा के साथ एक पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग शुरू करते हुए देखा जाएगा।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बैटल ऑफ़ गलवान के बाद एक्टर को एक ओर पैन इंडिया फिल्म में देखा जाने वाला है। अब आ रही खबरों के मुताबिक इस फिल्म में साउथ की एक लेडी सुपरस्टार की एंट्री हुई है।

अपनी फिल्म सिकंदर में सलमान खान को रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। अब वो साउथ की एक और हसीना के साथ फिल्म में काम करते हुए दिखाई देंगे। सलमान के पहले यह एक्ट्रेस शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर दे चुकी हैं।

नजर आएगी ये एक्ट्रेस

सलमान खान के साथ काम करने वाली ये एक्ट्रेस कोई और है बल्कि नयनतारा हैं, जिन्हें साल 2023 में शाहरुख खान के फिल्म जवान में देखा गया था। इस फिल्म से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखे थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की परफॉर्मेंस काफी अच्छी थी। इसके बाद एक्ट्रेस को हिंदी फिल्में करते हुए नहीं देखा गया। अब वो सलमान की फिल्म से वापसी कर रही हैं।

इस फिल्म में दिखेगी जोड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडीपल्ली के हाथ होगा और निर्माण दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा किया जाएगा। दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म में हिंदी और साउथ दोनों ही सिनेमा के नामचीन कलाकारों को कास्ट किया जा रहा है। कलाकारों की कास्टिंग पर फिलहाल काम चल रहा है और नयनतारा के अलावा सामंथा रुथ प्रभु का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी बारे में कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

भाईजान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अपनी इस पैन इंडिया फिल्म के अलावा इन दिनों उन्हें बैटल ऑफ़ गलवान की शूटिंग में बिजी देखा जा रहा है। काम खत्म होते ही वह नयनतारा के साथ अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews