सलमान खान की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस के बीच मचाया धमाल, जमकर आ रहे कमेंट

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी पर्सनल प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अब वह अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चर्चा में आ गए हैं।
Salman Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस की दुनिया भर में कोई कमी नहीं है। उनकी एक लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है जो एक्टर की लाइफ से जुड़ी हर अपडेट को जान लेना चाहती है। उनकी आने वाली फिल्म हो या फिर पर्सनल जिंदगी की कोई बात, फैंस सब कुछ जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं।

सलमान खान की जब भी कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होती है, तहलका मचाती है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं और फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में सलमान खान की लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें उन्हें जिम में अपना पसीना बहाते देखा जा सकता है। उन्होंने तस्वीर में अपना चेहरा छुपा रखा है और आंखों से पोज दे रहे हैं। यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

सलमान खान की पोस्ट (Salman Khan)

अपनी इस लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में भाईजान ने एक नहीं बल्कि तीन तस्वीर शेयर की है। पहले फोटो ब्लर दिख रही है दूसरी फोटो में वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं और तीसरी तस्वीर में उनकी आंखें दिखाई दे रही है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा ध्यान रखो और शीशे में मौजूद इंसान रक्षा करो वही काम आएगा। इस पोस्ट को देखने के बाद फ्रेंड्स जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।

फैंस ने जमकर लिए कमेंट

एक्टर की इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा मजबूत रहो और अपना ध्यान रखो भाई जान। दूसरे ने कहा 59 की उम्र में भी बीस्ट की तरह लगते हैं। इस तरह से फैंस सलमान की तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

भाईजान के बॉयफ्रेंड की बात करें तो आखरी बार उन्हें रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। एक्टर ने राजा तो रश्मिका ने महारानी का किरदार निभाया था। हालांकि, यह कहानी दर्शकों का दिल नहीं जीत सकी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews