‘टाइगर 3’ की रिलीज से पहले सलमान खान की फैंस से रिक्वेस्ट, चर्चा में सोशल मीडिया पोस्ट

Salman Khan

Salman Khan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में देखा जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है क्योंकि इसे 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। एक बार फिर टाइगर और जोया की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक्शन करती हुई दिखाई देगी जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म की रिलीज से पहले सलमान खान को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए देखा गया है। सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते हैं लेकिन उन्हें फैंस से डायरेक्ट की बात करते हुए बहुत कम देखा जाता है। इस बार उन्होंने पोस्ट के जरिए एक खास अपील की है चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

सलमान की फैंस से रिक्वेस्ट

सलमान खान ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा “हमने ‘टाइगर 3’ को बहुत ही जुनून और मेहनत के साथ बनाया है। जब आप ये फिल्म देखेंगे तो हम आप पर इस बात का भरोसा कर रहे हैं कि आप इसे स्पॉयलर से बचाएंगे। स्पॉयलर फिल्म देखने के अनुभव को खराब कर सकते हैं। हमें पूरा भरोसा है क्या वही करेंगे जो सही होगा। उम्मीद है कि टाइगर 3 आपके लिए परफेक्ट दिवाली गिफ्ट होगा कल इस तमिल, तेलुगू और हिंदी में सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।”

एडवांस बुकिंग का धमाल

सलमान खान और कटरीना कैफ की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आए हैं उसके मुताबिक पहले दिन के लिए एक 1,99,000 टिकट बिक चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन के लिए 73000 टिकट की बिक्री हो चुकी है। यह फिल्म 12 नवंबर को दीपावली के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इमरान हाशमी को विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है। यह पहले आई फिल्म ‘टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ का तीसरा हिस्सा है। दोनों फ्रैंचाइजी पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया था और अब तीसरा हिस्सा उन्हें कितना पसंद आता है यह रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews