Salman Khan: सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर ने कबूला सच, कारण जान आप रह जाएंगे दंग, जाने

salman khan

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। सलमान खान (Salman Khan) और उनके पिता को हाल में धमकी भरा खत मिला था। इस खत में सलीम खान और सलमान को “मूसेवाला कर देंगे” जैसी धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद सलमान खान और उनके पिता की सिक्युरिटी बढ़ा दी गई, बीच में उनपर अटैक होने की खबर भी सामने आई। पुलिस की जांच के बाद आखिरकार आरोपी का पता चल गया। महाराष्ट्र गृह विभाग के मुताबिक बिश्नोई गिरोह ने ही सलमान खान और उनके पिता को धमकी भर खत भेजा था। इस हरकत के पीछे गिरोह का मकसद अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना था।

यह भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल की किल्लत से MP में बुरे हुए हालात, ईंधन के लिए इधर-उधर भटक रहे लोग, इन शहरों में बढ़े दाम

वो लोग ऐसा प्लान बड़े-बड़े बिजनेसमैन और बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बीच डर का माहौल बनाकर पैसा वसूलने के लिए बनाते हैं। न्यूज एजेंसी के खास बातचीत के दौरान मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी की सलमान खान और उनके पिता को धमकी देने वाला शख्स गैंगस्टर लॉरेंस है, उसने ही दोनों को धमकी वाला खत लिखा था। पुलिस के मुताबिक तीन लॉरेंस के तीन लोग राजस्थान से मुंबई पत्र को छोड़ने आए थे। महाराष्ट्र गृह मंत्री के ने मीडियाकर्मियों को इस बात की जानकारी दी की संतोष जाधव समेत अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि सलमान खान से बरामद किए गए पत्र से अधिक सुराग नहीं मिल पाए हैं, लेकिन पुलिस जांच में जुटी है। इस बारे में जब सलमान खान से जब सवाल-जवाब किए गए तो उन्होंने कहा की वो 2018 से लॉरेंस बिश्नोई को जानते है क्योंकि उसने उन्हें धमकी दी थी, लेकिन गोल्डी बराड़ को वो नहीं जानते।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews