सलमान खान को सांप ने काटा, देर रात अस्पताल में किया भर्ती

सलमान खान को सांप ने काटा, देर रात अस्पताल में किया भर्ती

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि सलमान खान को सांप ने काट (snake bitten salman khan) लिया है और उन्हें देर रात मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना सलमान खान के पनवेल फार्म हॉउस की है जहाँ वे क्रिसमस मनाने आये थे। घटना शनिवार रविवार रात की है।

सलमान खान का कल 27 दिसंबर को 56 वां जन्मदिन है उनके फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित भी हैं लेकिन सलमान खान को सांप द्वारा काट लेने की खबर सामने आने के बाद उन्हें धक्का लगा है और वे मायूस हो गए हैं। घटना के बाद सलमान को तत्काल नवी मुंबई के महात्मा गांधी मिशन (एमजीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज हुआ। डॉक्टर्स के मुताबिक सलमान को जिस सांप ने काटा था वो जहरीला नहीं था, सलमान बिलकुल ठीक हैं।

ये भी पढ़ें – तानसेन संगीत समारोह की पारंपरिक शुरुआत, शाम को सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ

बताया जा रहा है कि रात में इलाज के बाद डक्टर्स ने सुबह सलमान को डिस्चार्ज कर दिया और वे आज रविवार सुबह अपने पनवेल स्थित फार्म हॉउस पर वापस आ गए हैं।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में निरस्त होंगे पंचायत चुनाव! शिवराज कैबिनेट बैठक में हुआ ये बड़ा फैसला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews