
Samay Raina : कॉमेडियन समय रैना इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिसकी वजह कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लैटेंट है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर यह समय रहना कौन है, जिन्होंने अपने दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया है। आज वह हर किसी के बीच अपनी पहचान बना चुके हैं।
दरअसल, युटुबर रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा की आपत्तिजनक कमेंट को लेकर बवाल मचा हुआ है। जिस कारण वह मीडिया में छा गए हैं, जो कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं।
शतरंज में हैं माहिर
समय रैना का जन्म 1997 को जम्मू में हुआ था। कॉमेडी के अलावा उन्हें शतरंज खेलना काफी पसंद है। कोरोना महामारी के दौरान यूट्यूब पर चेज के बड़े खिलाड़ियों के साथ लाइव स्ट्रीम के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह स्टैंड अप कॉमेडी शो कज़ाख़िस्तान सीजन 2 के सह विजेता रहे हैं।
नेटवर्थ
हाल ही में इंडिया में सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो केबीसी में भी नजर आ चुके हैं, जहां उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी कॉमेडी की और वहां सभी को खूब हंसाया। अक्सर वो कॉमेडी के जरिए लोगों को एंटरटेन करते रहते हैं।समय रैना के सोशल प्लेटफॉर्म की बात करें, तो इंस्टाग्राम पर उनके वर्तमान में 6 मिलियन फॉलोअर्स है। वहीं, यूट्यूब पर 7 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर मौजूद है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 195 करोड़ के आसपास है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



