सनम तेरी कसम एक्ट्रेस मावरा होकेन ने शेयर की पोस्ट, कैप्शन में लिखी ये बातें

फिल्म का “सनम तेरी कसम”, “तेरा चेहरा”, “बेवजह”, “खिंच मेरी फोटो” जैसे गाने गाए, जो कि काफी ज्यादा फेमस हुए हैं। साल 2025 में बेशुमार सफलता मिली है, जिसपर मावरा होकेन ने रिएक्ट किया है।
Mawra Hocane

Mawra Hocane on Sanam Teri Kasam : फिल्म सनम तेरी कसम बड़े पर्दे पर रिलीज की गई, जिसे रिकॉर्ड तोड़ सफलता मिली है। इसके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में है। हालांकि, 2016 में जब फिल्म रिलीज की गई थी, तब यह बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन 2025 में री-रिलीज होने के बाद फिल्म ने धमाल मचा दिया है। 7 फरवरी को सिनेमाघर में लौटी फिल्म ने 34 करोड रुपए से भी अधिक का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 50 करोड रुपए के पार पहुंच चुका है।

इस फिल्म में सरू और इंद्र की लव स्टोरी दिखाई गई है, जो कि रोमांटिक इमोशनल फिल्म है। इसकी सफलता के बाद लीड रोल निभाने वाली मावरा होकेन ने अपना रिएक्शन दिया है। जिसके बाद वह मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है।

फोटो किया शेयर

दरअसल, एक्ट्रेस मावरा होकेन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के कई क्लिप शेयर करते हुए एक कैप्शन में लिखा, “मैं नंबर से बेहोश नहीं हो रही हूं। सनम तेरी कसम री-रिलीज माशाअल्लाह कर रही हूं। बिल्कुल जादू!” आगे उन्होंने लिखा, “सनम तेरी कसम का फिर से रिलीज होना इस बात का सबूत है कि वक्त से पहले या नसीब से ज्यादा नहीं मिल सकता। फिल्म के री-रिलीज होने के बाद फैंस ने जितना प्यार दिया है। उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, यह अनसुना है वह कह रहे हैं हमने इतिहास रच दिया है।”

View this post on Instagram

A post shared by MAWRA (@mawrellous)

कैप्शन में लिखी ये बात

आगे प्रोड्यूसर के बारे में उन्होंने लिखा, “मैं अपने डायरेक्टर दीपक मुकुट जी के लिए बहुत ज्यादा हैप्पी हूं। वह हमेशा असफलताओं का सामना करते हुए भी मुस्कुराए और इस सिचुएशन को ऐसे लिया जैसे कुछ हुआ ही ना हो। यह अच्छे दिल और आपके सब्र का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के सदस्य और क्रू मेंबर्स के बारे में लिखते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। यह आप सभी के लिए एक नई शुरुआत है। जादू पैदा करते रहें।” वहीं, लीड रोल में नजर आ चुके हर्षवर्धन राणे को लेकर उन्होंने लिखा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि तुम्हें इस सबके बीच रहने का मौका मिला। मेरी तरफ से तुम भी इसका लुफ्त उठा रहे होंगे और भी बहुत कुछ इंशा अल्लाह।”

फैंस में खुशी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनम तेरी कसम पार्ट 2 भी बनाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, इसमें मावरा होकेन वापसी करेंगे यह नहीं जिसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिल्म के पार्ट 2 का भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इसके री-रिलीज होने पर फैंस भी काफी ज्यादा खुश है। वह दोनों की जोड़ी को खूब एंजॉय कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews