‘Master Blaster’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Master Blaster

Master Blaster : संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में होती है और वह जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं अपनी फिल्मों से धमाल मचा देते हैं। एक्टर को अब तक बड़े पर्दे पर कई बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है, जिन्होंने लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी है। वहीं दूसरी और टाइगर श्रॉफ की गिनती इंडस्ट्री के युवा कलाकारों में होती है, जो अपने एक्शन से हमेशा ही बड़े पर्दे पर धमाल मचा देते हैं। अब जो खबर सामने आई है वह इन दोनों कलाकारों से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं, जो एक्शन कॉमेडी होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्माण ‘मास्टर ब्लास्टर’ टाइटल के नाम से किया जा रहा है, जिसमें संजय और टाइगर की जोड़ी नजर आने वाली है। यह पहली बार होगा जब यह दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ऐसे में इन्हें साथ काम करता देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं। चलिए आपको फिल्म से जुड़ी अपडेट के बारे में बताते हैं।

मास्टर ब्लास्टर से मचेगा धमाल

संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म को लेकर जो अपडेट सामने आया है, उसके मुताबिक किए फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म है, जिसके प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इसे फ्लोर पर शूटिंग के लिए उतर जाएगा और मकाऊ, हांगकांग, लॉस एंजिल्स जैसी जगह पर इसकी शूटिंग की जाएगी।

इस फिल्म में कई सारे एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं, जिसके लिए टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त को मार्शल आर्ट समेत कई सारे एक्शन ट्रेनिंग सेशन से गुजरना होगा। फिलहाल फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जल्दी इसका अनाउंसमेंट किया जाएगा।

पहली बार नजर आएंगे संजय-टाइगर

बता दें कि फिल्म ‘मास्टर ब्लास्टर’ संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की पहली ऐसी फिल्म होगी जब यह स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके पहले इन्होंने कोई भी फिल्म साथ में नहीं की है। हालांकि, संजय दत्त टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी के साथ ‘खलनायक’ और ‘कारतूस’ जैसी शानदार फिल्में कर चुके हैं। अब अपने को-स्टार के बेटे के साथ संजय दत्त की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है, यह तो फिल्म के सामने आने के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews