भारी बर्फबारी में केदारनाथ पहुंची Sara Ali Khan, सादगी भरी तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

Sara Ali Khan In Kedarnath

Sara Ali Khan In Kedarnath: सारा अली खान बॉलीवुड की खूबसूरत और चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं जो हमेशा ही अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चीज फैंस के साथ शेयर करते हुए देखा जाता है।

एक्ट्रेस को वैसे अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचाना जाता है क्योंकि वह अक्सर अपनी दिलकश अदाओं से भरे फोटो वीडियो शेयर करती हैं। जिन्हें देखने के बाद फैंस की सांसे थम जाती है। एक बार फिर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन इस बार उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं बल्कि सादगी लोगों को पसंद आ रही है।

केदारनाथ पहुंची Sara Ali Khan

सारा अली खान केदारनाथ धाम पहुंची है, जहां से कभी मंदिर के सामने तो कभी बर्फीली चोटियों के आगे खड़ी हुई अपनी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बर्फीली वादियों में अपने सादगी भरे अंदाज से उन्होंने फैंस को इंप्रेस कर दिया है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है और उन्होंने कहा कि जब मैं यहां पर पहली बार आई थी तब मैंने कभी कैमरा का सामना नहीं किया था। आज वह समय आ चुका है जब मैं कैमरा के बिना अपने जीवन के बारे में सोच भी नहीं सकती, थैंक्यू केदारनाथ बाबा मुझे वह बनाने के लिए जो आज मैं हूं।

सारा की सादगी ने जीता दिल

एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें वह भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम के दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। एक फोटो में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अपना पूरा फेस टोपी से ढका हुआ है तो दूसरी फोटो में वह जमीन पर बैठकर चाय की चुस्कियां लेती नजर आ रही हैं।

केदारनाथ से शुरू हुआ था करियर

आप में से बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी होगी कि सारा अली खान है अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से की थी। इस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होंने 2 महीने का वक्त यहां की वादियों में बिताया था। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी और सारा का काम भी लोगों ने पसंद किया था।

एक्ट्रेस के बाद वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाली हैं। 23 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा सारा को कार्तिक आर्यन के साथ लुका छुपी 2 और ए वतन मेरे वतन में भी देखा जाने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews