मुसीबत में फंसे नोरा फतेही और संजय दत्त, सरके चुनर गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने जारी किया समन

सरके चुनर गाने को लेकर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की तरफ से गाने के कलाकारों सहित निर्माताओं को समन जारी किया गया है।
Sarke Chunar

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर इन दिनों जबरदस्त तरीके से बवाल मचा हुआ है। इस गाने के कुछ सीन और लिरिक्स ऐसे हैं जिन पर दर्शकों की नाराजगी फूट गई है। इस पर बैन लगाने की मांग की जा रही है।

अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधिनियम 1990 के तहत इस गाने में दिखाई गई अश्लीलता और अभद्रता को लेकर संज्ञान लिया। आयोग की ओर से नोरा फतेही, संजय दत्त, रकीब आलम, वेंकट के नारायण और किरण कुमार को आयोग के सामने उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। जिसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की गई है। आयोग का ये कहना है कि देखने पर यह गाना आपत्तिजनक और उत्तेजक है। ये भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करता है। यही वजह है कि आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है। इस मामले में नोरा फतेही, संजय दत्त, किरण कुमार, रकीब आलम और वेंकट के नारायण को 24 मार्च के दोपहर 12:30 बजे संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है। अगर यह उपस्थित नहीं होते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भेजा गया नोटिस

इस गाने को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय सहित गूगल इंडिया को नोटिस भी जारी किया गया है।

गाने पर जमकर हुआ विवाद

सरके चुनर गाना संजय दत्त की आने वाली फिल्म केडी द डेविल का हिस्सा है। इसके लिरिक्स और सीन की वजह से इन दोनों कलाकारों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विवाद बढ़ता हुआ देख निर्माताओं ने इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews