Himesh Reshammiya की नई फिल्म का टीजर देख चकराया दर्शकों का दिमाग, सिंगर को जमकर किया ट्रोल

Himesh Reshammiya की नई फिल्म का टीजर देख चकराया दर्शकों का दिमाग, सिंगर को जमकर किया ट्रोल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जज करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें कई म्यूजिक एल्बम और बॉलीवुड की फिल्मों में गाना गाते हुए देखा जा चुका है। इसके अलावा वह एक्टिंग का शौक भी रखते हैं और कुछ फिल्मों में काम भी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फिल्म का टीजर रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस टीजर को देखकर यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से वैसे भी बॉलीवुड की फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पा रहा है। ऐसे में हिमेश रेशमिया की फिल्म के टीजर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना सिर पकड़ लिया है।

हिमेश रेशमिया की आने वाली फिल्म का टाइटल बैडएस रवि कुमार है। टीजर वीडियो में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं और वीएफएक्स का इस्तेमाल भी भर भरकर किया गया है। टीजर सामने आने के बाद सिंगर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने वीडियो में दिखाए गए वीएफएक्स को नकली बताते हुए इसे भोजपुरी फिल्मों का कॉपी करार दिया है और डायलॉग्स भी यूजर्स को कुछ खास रास नहीं आए हैं।

Must Read- Indore: पुलिस ऑफिसर के बेटे की घिनौनी करतूत, बेहोश कर महिला से किया दुष्कर्म

टीजर वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा पैसा बर्बाद कर दिया। दूसरे यूजर का कहना था कि यह रियालिटी शो जज करके पैसा कमाते हैं और फ्लॉप फिल्में बनाकर सब उड़ा देते हैं। एक अन्य यूजर ने ये कह दिया कि फिल्म की शूटिंग एक गैरेज में ही कंप्लीट कर दी है।

फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान में भी हिमेश रेशमिया की फिल्म का जमकर मखौल बनाया है। ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा हिमेश रेशमिया ने बैडएस रविकुमार का ऐलान कर दिया है। फिल्म को उन्हीं ने लिखकर निर्देशन और प्रोड्यूस करने के साथ एक्टिंग भी खुद ही ने की है और दर्शक भी वही रहेंगे।

इसके अलावा केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि दर्शक मैं और हिमेश भाई होंगे क्योंकि मुझे फिल्म का रिव्यू देना होगा। इसके अलावा एक और ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा कि यह फिल्म देशद्रोही के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। केआरके के ट्वीट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews