अपनी धमाकेदार फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे शाहिद कपूर, इस एक्ट्रेस संग फरमाएंगे इश्क

शाहिद कपूर अपनी फिल्मों से हमेशा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। वह कम फिल्में लेकर आते हैं लेकिन जब भी आते हैं कहानी दमदार होती है। इन दिनों वो कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में हैं और इसी बीच उनकी एक और फिल्म से जुड़ी खबर सामने आई है।
Shahid Kapoor

शाहिद कपूर को कृति सेनन के साथ जल्द ही कॉकटेल 2 में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अब यह खबर सामने आ रही है कि इसके अलावा शाहिद कपूर अपनी एक और फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ इंडस्ट्री की एक खूबसूरत एक्ट्रेस नजर आने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहिद कपूर के साथ जान्हवी कपूर को स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। यह पहली बार है जब ये दोनों सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। इन दोनों का रोमांटिक बॉन्ड देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हालांकि, अब तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

इस फिल्म में नजर आएगी शाहिद जान्हवी की जोड़ी

पिंकविला की खबर के मुताबिक शाहिद कपूर बहुत जल्द अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का सीक्वल लेकर आने वाले हैं। पहले हिस्से में प्यार और टेक्नोलॉजी का अनोखा संगम दिखाया गया था। अब इसे बड़े लेवल पर बनाने की तैयारी की जा रही है। खबरों के मुताबिक शाहिद और कृति मुख्य भूमिका में है लेकिन अब इसमें जान्हवी कपूर की एंट्री भी होने वाली है। यह बताया जा रहा है की दूसरी फिल्म की शुरूआत वहीं से होगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी।

स्क्रिप्ट पर चल रहा काम

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है की फिल्म की कहानी फिलहाल लिखी जा रही है और अगस्त तक स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। 2027 की पहली तिमाही तक इसकी शूटिंग शुरू करने की खबर भी सामने आ रही है। ये फिल्म कैसी होगी, इसमें कौन से कलाकार नजर आएंगे। ये किसी आधिकारिक अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा।

एक्टर का वर्क फ्रंट

शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कुछ बड़े प्रोजेक्ट मौजूद हैं। कॉकटेल 2 के अलावा उन्हें अपनी हिट वेब सीरीज फर्जी के सीजन 2 में भी देखा जाने वाला है। रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के साथ उनकी फिल्म कॉकटेल 2 जून के महीने में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews