Jawan की रिलीज से पहले शाहरुख का फैंस को तोहफा, शेयर किया स्पॉइलर

Jawan Leak

Jawan Spoiler: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का प्रीव्यू और ट्रेलर दर्शकों के रोमांच को काफी ज्यादा बढ़ा चुका है और अब बस वह नयनतारा और किंग खान की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जमकर चर्चाओं का दौर चल रहा है। कभी शाहरुख का लुक तो कभी कोई डायलॉग सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच एक्टर ने अपने फैंस को एक शानदार ट्रीट दे दी है और आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान फिल्म की कुछ डिटेल साझा की है। उन्होंने फिल्म के स्पॉइलर के बारे में अलर्ट दिया है साथ ही क्या सीख मिलती है इस बारे में भी बातें करते दिखाई दिए।

जवान का मोरल लेसन

रविवार को आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान फैंस से बात करते हुए एक्टर ने कई सवालों के मजेदार जवाब दिए। शाहरुख को कई बार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए बात करते हुए देखा जाता है। इस बार जब फिल्म ‘जवान’ को लेकर एक यूजर ने उनसे यह पूछा कि इससे क्या सीख मिलती है तो एक्टर ने बताया कि यह फिल्म इस बात को दर्शाने वाली है कि बदलाव कैसे लाया जा सकता है, जिसे हम अपने आसपास महसूस करना चाहते हैं।

जवान का स्पॉइलर अलर्ट

इस सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख से कहा कि मैंने हांगकांग में पत्नी के साथ फिल्म देखने के लिए एडवांस टिकट बुक किए हैं। फिल्म देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं, क्या आप हमें इसका कोई स्पॉइलर दे सकते हैं। इस पर किंग खान ने कहा कि फिल्म की शुरुआत को बिल्कुल भी मिस ना करें और टाइम पर इसे देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने यह भी बताया कि उनके छोटे बेटे अबराम को फिल्म का कौन सा गाना पसंद है। एक्टर ने अपनी पसंद के बारे में भी बताया और यह भी कहा की फिल्म में एक खूबसूरत लोरी भी है।

धमाकेदार एडवांस बुकिंग जारी

‘जवान’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है और देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इसकी एडवांस टिकट जोड़-तोड़ से बुक हो रही है। बुकिंग के जरिए अभी से फिल्म ने कमाई शुरू कर दी है जो दिन पर दिन रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा, विजय सेतुपति, सानिया मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और प्रियामणि जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews