बेटी सुहाना में इन दिग्गज एक्ट्रेस की छवि देखना चाहते हैं शाहरुख खान, बताई दिलचस्प वजह

Shahrukh Suhana

Shahrukh Khan Wants To See Suhana Be Like This Actress : शाहरुख खान एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने अभिनय, चार्म और व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता है। बता दें कि कई दशकों से फैंस के दिलों में राज करते आ रहे शाहरुख खान आज भी लोगों का एंटरटेनमेंट करते हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी है जो आज भी लोगों को याद रहती है। जिनमें “कभी खुशी कभी गम”, “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे”, “कुछ कुछ होता है”, “वीर जारा” जैसे फिल्म शामिल हैं। उनकी पर्सनालिटी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती है।

Suhana Khan

किंग खान का यह स्टेटमेंट हुआ वायरल

वहीं, उनकी प्रोफेशनल लाइफ से हटकर पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अपनी पत्नी गौरी खान और अपने बच्चों से से बहुत प्यार करते हैं, जो अब फिल्म इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने को तैयार है। इसी कड़ी में उनकी बेटी सुहाना की पहली फिल्म “द आर्चीज” दस्तक दे चुकी हैं। जिसमें वह बतौर लीड रोल में नजर आ रही हैं। बता दें कि फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर 7 दिसबंर को रिलीज हो चुकी है। जिसमें सुहाना ने वेरोनिका का किरदार निभाया है जो सच के लिए समाज और परिवार दोनों के खिलाफ जा सकती है। उनके रोल को फैंस से लेकर फिल्मी सितारे सभी उनके परफॉर्मेंस को रिव्यू दे रहे हैं। इसी बीच अपनी लाडली को लेकर दिए गए स्टेटमेंट अब लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

किन दिग्गज एक्ट्रेस की छवि देखना चाहते हैं शाहरुख खान

दरअसल, किंग खान अपनी बेटी को लेकर इंटरव्यूज में अक्सर बातचीत करते हुए पाए जाते हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वह अपनी बच्ची के लिए एक किताब लिखना चाहते हैं। उन्होंने बताया था कि सुहाना बचपन से ही फिल्म में काम करना चाहती थी, जिसके लिए वो अभी से ही मेहनत कर रही है। आगे उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि वो अपनी बेटी को श्रीदेवी और अनुष्का शर्मा के रुप में देखना चाहते हैं। जिस तरह उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल करते हुए आज एक सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं, ठीक वैसे ही वो सुहाना को भी देखना चाहते हैं। उनका यह स्टेटमेंट अब सुहाना की फिल्म रिलीज होने के बाद वायरल हो रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews