शाहरुख खान की बेटी का जन्मदिन, 21 साल की हुईं सुहाना खान, मां ने किया खास पोस्ट

सुहाना खान

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। शाहरुख खान (shahrukh khan) की लाडली सुहाना खान (suhana khan) का आज जन्मदिन (birthday) है। सुहाना खान आज 21 साल की हो गयी हैं। सुहाना बॉलीवुड (bollywood) की उन स्टार किड्स (star kids) में से हैं जो अक्सर चर्चा का पात्र बने रहते हैं। अभी से ही सुहाना खान की फैन फॉलोइंग बहुत शानदार है। आज वे अपना जन्मदिन अपने परिवार और करीबी मित्रों के साथ मना रही हैं। इसी मौके पर सुहाना खान की मां और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान (gauri khan) ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल से सुहाना की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ एक प्यार भरा मैसेज भी लिखा है।

यह भी पढ़ें… सीएम शिवराज की बैठक- Unlock पर बड़ा फैसला, इस योजना की हुई शुरुआत

गौरी खान ने सुहाना खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बेटी सुहाना खान की खूबसूरत सी तस्वीर लगाई है जिसमें वे पोल्का डॉट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में सुहाना के लिए बहुत प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा है,” हैप्पी बर्थडे, तुम्हे प्यार मिलेगा, आज, कल और हमेशा। ”
इसी पोस्ट पर मां के कैप्शन पर रिप्लाई करते हुए सुहाना खान ने लिखा है, ” आई लव यू”

View this post on Instagram

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

यह भी पढ़ें… काली पट्टी बांधकर काम करेंगे डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, 25 मई से हड़ताल की चेतावनी

सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। आए दिन वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जबरदस्त कैप्शन के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर किया करती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने सांवले रंग के ऊपर बने मजाक और अपने स्किन कलर पर गर्व होने को लेकर एक पोस्ट किया था जिस वजह से वो चर्चा में रहीं थी। पिता शाहरुख खान ने भी बेटी सुहाना के लिए कहा था कि मेरी बेटी का रंग सांवला है लेकिन वो दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews