अस्पताल में भर्ती हुईं शकीरा, डॉक्टर्स ने परफॉर्म न करने की दी सलाह, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

शकीरा अपने नए एल्बम Las Mujeres Ya No Lloran के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनका पहला टूर लैटिन अमेरिका में शुरू होगा। इसके बाद वह कनाडा और अमेरिका में भी कंसर्ट करेंगी, जो कि मई में आयोजित किया जाएगा।
Pop Singer Shakira

Pop Singer Shakira Hospitalised : पॉप सिंगर शकीरा की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिससे उनका पेरू में होने वाला कंसर्ट रद्द करना पड़ा। 48 वर्षीय शकीरा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की और अपने फैंस से माफी भी मांगी। बता दें कि इस खबर से सिंगर खुद भी निराश हुईं और उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी बातें शेयर की है।

रविवार को शकीरा को पेट में तकलीफ हुई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें परफॉर्म करने से मना कर दिया, जिससे कंसर्ट कैंसिल करना पड़ा।

शकीरा का इमोशनल पोस्ट

शकीरा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “वह अस्पताल में एडमिट है और उन्हें पेट से जुड़ी समस्या हुई है। डॉक्टर ने उन्हें परफॉर्म करने के लिए मना किया है। उन्हें दुख है कि पेट की समस्या के लिए अस्पताल जाना पड़ा। उनकी कंडीशन सही नहीं है, इसलिए इस शो को कैंसिल कर दिया गया है। जिसपर उन्होंने निराश भी जाहिर की।

आगे उन्होंने लिखा, “मैं बहुत दुखी हूं कि आज वह स्टेज पर नहीं जा पाईं। इसके लिए वह काफी इमोशनल और एक्साइड थी कि वह अपने इंक्रेडिबल फैंस से पेरू में मिलेगीं।

फैंस को दिया धन्यवाद

17 फरवरी को शकीरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “आप सभी के प्यार भरे मैसेज के लिए दिल से धन्यवाद। आप ही मुझे ताकत देते हैं। आई लव यू ऑल!”

Pop Singer Shakira Hospitalised

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

फिलहाल, शकीरा अपने नए एल्बम Las Mujeres Ya No Lloran के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनका पहला टूर लैटिन अमेरिका में शुरू होगा। इसके बाद वह कनाडा और अमेरिका में भी कंसर्ट करेंगी, जो कि मई में आयोजित किया जाएगा। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है कि शकीरा जल्द ही अपने पुराने जोश के साथ स्टेज पर वापसी करेंगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews