शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार राजेश खन्ना को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- स्टूडियो में शूट करना पड़ा था ‘सपनों की रानी’

शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार राजेश खन्ना को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- स्टूडियो में शूट करना पड़ा था ‘सपनों की रानी’

Sharmila Tagore Made Big Revelation About Superstar Rajesh Khanna : शर्मिला टैगोर प्रमुख भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण फ़िल्मों में अभिनय किया। “आराधना” एक फ़िल्म है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फ़िल्म 1969 में रिलीज़ हुई थी। बता दें कि इस फिल्म के कारण शर्मिला टैगोर के करियर में बड़ा मोड़ आया था। तब से ही उनका अभिनय लोगों के दिलों में बस गया। जिसमें उनके साथ सुपरस्टार राजेश खन्ना भी नजर आए थे। दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था।

शर्मिला ने किया बड़ा खुलासा

इस फिल्म का सुपरहिट एवरग्रीन गाना “सपनों की रानी” आज भी लोगों के बीच पसंद किया जाता है। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। जैसा कि हम सबको पता है कि फिल्म की शुटिंग दार्जीलिंग में की गई थी लेकिन हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बड़ा चौकाने वाला खुलासा किया है। शर्मिला टैगोर ने बताया कि फ़िल्म “आराधना” के गाने “सपनों की रानी” की शूटिंग का अनुभव काफी अद्वितीय था। इस गाने की शूटिंग काका और सुजित कुमार ने दार्जीलिंग में अकेले की थी जबकि शर्मिला ने अपने हिस्से के सीन स्टूडियो में ही शूट किए थे।

बोलीं- उनकी डेट्स मिलना नामुमकिन था

शर्मिला ने आगे बताया कि वो उस समय इसे एक बड़ा समझौता मानती थीं। आज के दौर में वो इसके लिए राजेश खन्ना पर मुकदमा कर सकती थी लेकिन फिल्म इतनी हिट हुई कि मैनें उन्हें माफ कर दिया। दरअसल, “आराधना” की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना के साथ डेट्स मिलना असंभव था क्योंकि उनके साथ 12 प्रोड्यूसर्स और निर्माता काम कर रहे थे। जिसके कारण वो काफी व्यस्त थे।

करियर को मिला नया मोड़

“आराधना” फ़िल्म ने राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के करियर को महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचाया था। यह दोनों के लिए एक नई शुरुआत थी। इसके बाद उन्होंने कई अन्य महत्वपूर्ण फ़िल्मों में भी साथ काम किया। वहीं, फ़िल्म “अरण्येर दिनरात्रि” को इंटरनेशनल स्तर पर सराहा गया जो कि बंगला भाषी फिल्म थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews