नाम, शोहरत और दौलत सब कुछ होने के बाद भी थेरेपी ले रही हैं शहनाज गिल, आखिर क्यों?

बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने खुलासा किया कि वो अपने गुस्से और डर को संभालने के लिए थेरेपी ले रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा पैसा, नाम और शोहरत सब कुछ है, लेकिन चैन नहीं मिलता…
Shehnaaz Gill

कभी अपनी मासूम मुस्कान और जोश से सबका दिल जीतने वाली शहनाज गिल आज एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने जो खुलासा किया, उसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि वो बीते वक्त में कई बार थेरेपी ले चुकी हैं, खासकर अपने गुस्से और डर की वजह से। यह खुलासा सुनकर उनके फैंस हैरान भी हैं और भावुक भी।

शहनाज ने कहा, मैंने बहुत सारी थेरेपी ली है, खासकर अपने गुस्से की समस्या के लिए। कभी-कभी मैं अपना आपा खो देती हूं। मैं अकेली नहीं रह सकती, डर लगता है कि मैं पागल हो जाऊंगी। कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा कि जिंदगी के इस फेज में उनके पास सब कुछ है नाम, शोहरत, पैसा, काम लेकिन फिर भी मन में शांति नहीं है। उन्होंने कहा, कभी-कभी लगता है सब कुछ मिल गया, पर मन नहीं भरता। हर वक्त कुछ न कुछ सोचते रहते हैं काम, रिश्ते, जिम्मेदारियां, उम्मीदें और इसी सोच के बीच इंसान खो जाता है।

बिग बॉस कंटेस्टेंट से लेकर फिल्म प्रोड्यूसर बनने तक का सफर

2019 में ‘बिग बॉस 13’ में एंट्री ने शहनाज की जिंदगी ही बदल दी। शो में उनकी मासूमियत और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग ने उन्हें पूरे देश में पहचान दिलाई। शो खत्म होते ही वो हर घर का नाम बन गईं। इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स किए सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ पंजाबी हिट फिल्म ‘हौंसला रख’ हाल ही में आई ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ और अब वो अपनी नई फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ लेकर आ रही हैं, जिसमें वह न सिर्फ लीड रोल में हैं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

सफलता के पीछे छिपा संघर्ष

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संगीत जगत से की थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग, सिंगिंग, एंकरिंग और सोशल मीडिया हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। लेकिन उन्होंने खुद स्वीकार किया कि यह रास्ता आसान नहीं था। हर दिन खुद को संभालना पड़ता है। दुनिया सोचती है कि सब आसान है, पर असली जंग अंदर चलती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews