Shehnaaz Gill Pics: एक्ट्रेस ने शेयर की इटली वेकेशन की तस्वीरें, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Shehnaaz Gill Pics

Shehnaaz Gill Pics Viral: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तस्वीरों और वीडियो के जरिए वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर करती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए इटली गई हुई हैं, जहां से वह लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपने वेकेशन की जानकारी दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की है। जिन्हें देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर रहे है।

शहनाज ने शेयर की तस्वीरें

शहनाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। जो उनके इटली वेकेशन की है और इसमें थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और फैंस को उनका यह अंदाज पसंद आ रहा है।

शहनाज ने फोटोशूट के दौरान अलग-अलग पोज दिए हैं और टोंड लेग फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं और जमकर प्यार लुटाते और रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने लगाया फूल

शहनाज गिल ने अपनी एक तस्वीर में बालों में फूल भी लगाया हुआ है। इस फोटो में उन्होंने कैमरा की तरफ देखकर पोज दिया है। जिसमें बाल उनके मुंह पर आ रहे हैं और कानों के ऊपर लगा हुआ छोटा सा फूल हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपनी और भी तस्वीरें शेयर की थी जिसमें वह काफी खुश और खूबसूरत नजर आ रही थी। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पंजाबी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है और सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद उन्हें काफी पहचान मिली थी और दर्शक आज भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews