‘Tu Yaheen hai..’ सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद Shehnazz Gill का पहला पोस्ट, फैंस हुए इमोश्नल

‘Tu Yaheen hai..’ सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद Shehnazz Gill का पहला पोस्ट, फैंस हुए इमोश्नल

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। टीवी के सबसे चर्चित शो ‘Bigg Boss 13’ की सुपर हिट जोड़ी ‘सिड-नाज़’ यानि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की केमेस्ट्री का हर कोई फैन है। लेकिन सितंबर 2021 में सिद्धार्थ की महज 40 सल की उम्र में हार्ट अटैक से अचानक मृत्यु हो गई थी जिसके बाद से ही उनके फैंस को झटका लगा था। वहीं इस हादसे के बाद से ही शहनाज गिल सदमे में थी और वो पब्लिक अपिरीयंस से दूर हो गई थीं। वहीं अब शहनाज ने आज सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक पोस्ट शेयर किया है जिसे देख हर कोई इमोश्नल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- शर्लिन चोपड़ा का शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप, कहा- “अंडरवर्ल्ड की धमकी दी”

दरअसल शहनाज़ गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के 56 दिन बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शहनाज़ ने टीवी शो ‘बिग बॉस 13’ से अपनी और सिद्धार्थ की एक खुशहाल तस्वीर शेयर की है। ये उनके किसी अपकमिंग गाने का पोस्टर लग रहा है,  जिस पर लिखा है, ‘तू यही है, मेरा सिद्धार्थ शुक्ला को दिल से ट्रिब्यूट।’ शहनाज़ गिल को बिग बॉस 13 में कई बार ये डायलॉग भी बोलते देखा गया है जिसके बाद से ही फैंस को सना का सिद्धार्थ के लिये प्यार देखकर इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाने लगा था।


इस पोस्ट के बाद से ही सिडनाज़ के फैंस काफी इमोश्नल हो गए हैं और पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स कर प्यार बरसा रहे हैं। हलांकि इस पोस्टर के मुताबिक, ये 29 अक्टूबर 2021 को रिलीज किया जाएगा, और तब ही पता चलेगा कि ये शहनाज किस तरह सिद्धार्थ को ट्रिब्युट देने वाली हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews