रणवीर इलाहबादिया पर बरसे शेखर सुमन, निकाला गुस्सा, कहा- “ऐसे लोग को कहीं दूर भेज देना चाहिए”

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और रणबीर इलाहाबादिया की मुश्किलें कम होने के नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक फिल्मी हस्तियां इनके विरोध में रिएक्ट कर रहे हैं। इसी बीच शेखर सुमन ने भी ये बातें कही है।
Shekhar Suman

Shekhar Suman lashed out at Ranveer Allahabadia : इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अभिनेता शेखर सुमन ने मामले में रिएक्ट किया है। मामले को लेकर कहा कि रणवीर और समय पूरे देश को बीमार बना रहे हैं। इस तरह का जमाना जहां मां-बाप को लेकर गंदी बातें की जा रही है। ऐसे लोगों को देश से निकाल देना चाहिए। इन्हें वापस कभी भी नहीं लाना चाहिए।

दरअसल, रणबीर इलाहाबादिया और समय रैना ने विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद लगातार उनके खिलाफ पुलिस शिकायतें दर्ज हुई है। जिस कारण वह मीडिया में छा गए हैं, जो कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं।

शेखर सुमन ने कही ये बात

शेखर सुमन ने इस मामले में कहा, “जो लोग रोस्ट के नाम पर बदतमीजी कर रहे हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि उसे अपशब्द और गंदगी से भर दें, जो कोई भी व्यक्ति को सुनकर खराब लग जाए। ऐसे लोगों के लिए मैं गुजारिश करता हूं कि सो को हमेशा के लिए बंद कर देना चाहिए और इन्हें देश से निकाल देना चाहिए।”

फिल्मी हस्तियां कर चुके हैं रिएक्ट

एक के बाद एक सोशल मीडिया यूजर्स बड़ी-बड़ी फिल्म में हस्तियों सहित पॉलीटिशियंस पर उनके विवाद में रिएक्ट किया और उनके कमेंट को गलत बताया। इस मामले में लगातार दोनों कॉमेडियन की परेशानी बढ़ती जा रही है। विवाद बढ़ने के बाद समय रहना को अपने यूट्यूब चैनल से सारे वीडियो भी डिलीट करने पड़े थे। रणवीर को इसके लिए ऑनलाइन लोगों से माफी भी मांगनी पड़ी थी। स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना मीडिया में छाए हुए हैं, जिसकी वजह उनका यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट है। उनके शो के एक एपिसोड की वजह से उनकी टीम विवादों में घिर गई है। देश के अलग-अलग राज्यों में पूरी टीम के 6 लोगों के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की जा चुकी है।

मुनव्वर फारूकी ने किया था सपोर्ट

वहीं, बिग बॉस 17 के विजेता रह चुके मुनव्वर फारूकी ने मामले में दोनों कॉमेडियन को सपोर्ट भी किया था। हालांकि, इनका नाम भी पहले कई विवादों में रह चुका है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews