एड शीरन के कॉन्सर्ट में आईं शिल्पा राव, गाया तेलुगु गाना, जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट

एड शीरन ने “Shape of You”, “Perfect”, “Thinking Out Loud”, “Photograph”, “Bad Habits” और “Shivers” जैसे गाने गाए हैं, जो कि काफी ज्यादा फेमस है।
ED Sheeran

Ed Sheeran : ब्रिटिश सिंगर एड शीरन इन दिनों भारत दौरे पर है। इसलिए वह लगातार मीडिया में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिनकी फोटोस और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कभी चंपी करवाते हुए, तो कभी ऑटो रिक्शा पर घूमते स्पॉट हो रहे हैं। इसके अलावा, वह लगातार लाइव कंसर्ट्स में भी हिस्सा ले रहे हैं। कुछ दिन पहले वह गायक एआर रहमान के साथ नजर आए थे।

वहीं, अब कंसर्ट में वह शिल्पा राव के साथ नजर आए। जिन्होंने स्टेज पर आग लगा दी।

शिल्पा राव के साथ आए नजर

दरअसल, बेंगलुरु में कंसर्ट में शिल्पा राव के साथ उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने चुट्टमल्ले गाना गया, जिससे वहां की महफिल रंगीन हो गई। जिसे एड शीरन ने शेयर करते हुए लिखा है कि पिछले कुछ समय से शिल्पा राव की आवाज का दीवाना हो गया हूं। आज रात उनके साथ स्टेज पर परफॉर्म करना और नई भाषा सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

View this post on Instagram

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

जहान्वी कपूर ने किया री-शेयर

वहीं, एक्ट्रेस जहान्वी कपूर ने एड शीरन और शिल्पा राव का यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है। फैंस इस परफॉर्मेंस के दीवाने हो गए हैं। तरह-तरह के कमेंट्स किया जा रहे हैं। बता दें कि एड शीरन ने “Shape of You”, “Perfect”, “Thinking Out Loud”, “Photograph”, “Bad Habits” और “Shivers” जैसे गाने गाए हैं, जो कि काफी ज्यादा फेमस है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews