Shilpa Shetty ने सिखाया ये महत्वपूर्ण योगासन, कहा 4 दिन में ही नजर आएगा फर्क

Shilpa Shetty ने सिखाया ये महत्वपूर्ण योगासन, कहा 4 दिन में ही नजर आएगा फर्क

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की गिनती सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस में होती है। अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए वो रेगुलर योग (yoga) करती हैं। शिल्पा योग को काफी प्रमोट भी करती हैं और अक्सर ही योगा करती हुई अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है। वे अपने फैन्स को को फिट रहने के लिए योग, डाइट और वर्कआउट के टिप्स भी देती रहती हैं।

एक बार फिर शिल्पा शेट्टी का योगा करते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें वो अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ योगासन कर रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों बहनें आमने सामने लेटी हुई हैं, म्यूजिक चल रहा है और वे योगा कर रही हैं। शिल्पा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है कि पार्टनर फिटनेस रूटीन में शमिता शेट्टी के साथ गत्यात्मक उत्तानपदासन (Gatyatmak Uttanpadasana)। उनका कहना है कि अगर आप रोजाना एक से चार मिनिट तक ये आसन करते हैं तो आपको चार दिन में ही असर नजर आएगा। वो लगातार फिटनेस को लेकर जागरूक करती रहती हैं और लोग शिल्पा को बड़ी तादाद में फॉलो भी करते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews