शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए मजेदार वीडियो, बताया अपने फिट रहने का राज, देखें वीडियो

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए मजेदार वीडियो, बताया अपने फिट रहने का राज, देखें वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | फिल्म इंडस्ट्री की खुबसुरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी आज भी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी, जहां से उन्होंने कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा और अभिनेत्री ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दीं। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा। केवल इतना ही देश-विदेश में फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्री के रुप में उन्हें जाना जाता है जो कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी कड़ी में शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अलग-अलग जगहों पर, हाथों में खाने का डब्बा लेकर फ्रूट्स और अलग-अलग चीजें इंजॉय करते नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी पूरी टीम भी उनके साथ दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें – Indore: 13 साल के बच्चे के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

दरअसल, वीडियो में सभी लोग उन्हें खाने से रोक रहे हैं लेकिन उनका एक स्टाफ बबलू भैया उनका साथ दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, किसने कहा कि मैं एक दिन में बहुत अधिक भोजन करती हूँ? बबलू स्पष्ट रूप से असहमत हैं… बस यही मायने रखता है… इस वीडियो को शेयर करते ही उनके सभी फैंस द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। वहीं, वीडियो में एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘मेरी तरह खा रहे हो’। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये वीडियो देखने के बाद मेरी हंसी नहीं रुक रही’।

शिल्पा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 में की थी। उनकी पहली “बाजीगर” थी, जिसमें उन्होंने काजोल की बहन का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट रही थी। बता दे शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं। “बाजीगर”, “अपने”, “मैं खिलाड़ी तू अनाडी”, “धड़कन”, “कर्ज” जैसी फिल्म करने के बाद पूरी इंडस्ट्री में सिर्फ और सिर्फ शिल्पा ही छाई रही। अभिनेत्री ने एक-से-बढ़कर-एक सुपरहिट फिल्में दी। जिनके चर्चें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में बतौर सबसे खुबसुरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाने लगा। वहीं, शिल्पा शेट्टी को 1998 में आई फिल्म ‘परदेसी बाबू’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ‘जी बॉलीवुड गोल्ड अवार्ड’ भी मिल चुका है।

यह भी पढ़ें – UP Weather:मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बूंदाबांदी के संकेत, बढ़ेगी ठंड-कोहरा, जानें पूर्वानुमान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews