शोले की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्लासिक कल्ट फिल्मों में होती है। यह हिंदी सिनेमा की सबसे पहली और बड़ी एक्शन फिल्म के तौर पर भी पहचानी जाती है। इसने अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इतने सालों बाद के दर्शकों के मनोरंजन के लिए इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है।
अगर आप भी गब्बर, ठाकुर और जय वीरू के फैन है तो आप इस शानदार फिल्म को बड़े पर्दे पर वापस देख सकते हैं। रमेश सिद्दीकी इस फिल्म ने बॉलीवुड की परिभाषा को बदल दिया था। आज दशक बाद भी दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। चलिए आपको बता देते हैं कि इसे पर्दे पर कब से रिलीज किया जा रहा है।
बड़े पर्दे पर लौटेगी शोले
जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी ने मिलकर शोले का निर्माण किया था। इस फिल्म की स्टोरी, डायलॉग और स्टार कास्ट सब कुछ शानदार था। अब फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी की तरफ से सोशल मीडिया पर इसे फिर से रिलीज करने का ऐलान किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बार फिल्म का अनकट वर्जन 4K रेजोल्यूशन में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। जो सीन फिल्म से डिलीट कर दिए गए थे उन्हें जोड़कर इस बार थिएटर में दिखाया जाने वाला है। अगर आप भी बड़े पर्दे पर इसका आनंद लेना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए।
View this post on Instagram
कब होगी रिलीज
फिल्म की री रिलीज 12 दिसंबर 2025 को रखी गई है। आप अपने परिवार दोस्तों और करीबियों के साथ इस धमाकेदार फिल्म का आनंद ले सकते हैं। यह हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक है और नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर धूम मचा चुकी है।
शानदार है कास्ट
इस फिल्म की केवल कहानी ही नहीं बल्कि कास्ट और दमदार डायलॉग भी शानदार है। धर्मेंद्र को वीरू, अमिताभ बच्चन को जय, अमजद खान को गब्बर, संजीव कुमार को ठाकुर, जया बच्चन को राधा और हेमा मालिनी को बसंती के किरदार में दिखाया गया था। इसके अलावा फिल्म में कई कलाकार सपोर्टिव रोल में नजर आए थे।






