फिर से शुरू हुई ‘पठान’ की शूटिंग, फिल्म में Shahrukh के साथ नजर आएंगे ये बड़े सितारे

फिर से शुरू हुई ‘पठान’ की शूटिंग, फिल्म में Shahrukh के साथ नजर आएंगे ये बड़े सितारे

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। किंग खान शाहरुख खान (shahrukh khan) ने फ़िल्म इंडस्ट्री (film industry) में 29 साल पूरे कर लिए हैं। कल से ही फैंस (fans) उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया (social media) पर बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान अब निर्देशक सिद्धार्थ आनंद (sidharth anand) की पठान फ़िल्म में नजर आएंगे। शाहरुख ने आज से इस फ़िल्म के लिए मुम्बई (mumbai) के वाईआरएफ स्टूडियो (yrf studio) में शूटिंग दोबारा चालू कर दी है।

यह भी पढ़ें… Post Office 2021: हर दिन 95 रुपए बचत कर पा सकते है 14 लाख, यहां देखें पूरी डिटेल्स

पठान फ़िल्म में शाहरुख के अलावा अन्य कलाकार भी है लेकिन कोरोना काल के बाद फिर से शूटिंग शुरू होने पर सबसे पहले शाहरुख शूटिंग पर पहुंचे हैं। 15-18 दिन इसकी शूटिंग मुम्बई में ही होगी। कुछ दिन बाद शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी इस फ़िल्म की शूटिंग करने पहुचेंगे।

शाहरुख ने बताया कि इससे पहले हमारी कास्ट शूटिंग के लिए विदेश जाए। फ़िल्म का बड़ा हिस्सा भारत में शूट हो चुका होगा। विदेश में फ़िल्म के लिए बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें… VIDEO: MP में BJP सांसद की रिश्तेदार और पूर्व MLA की चचेरी बहन से मारपीट, 2 घंटे बैठी रही थाने में

फ़िल्म इंडस्ट्री में 29 साल पूरे करने पर शाहरुख के फैंस बेहद खुश हैं और बधाइयां देने से चूक नहीं रहे हैं। इसके बाद शाहरुख ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए लिखा, ” मैं काम करता रहा। मैंने अभी आपके प्यार की बाढ़ को देखा जो आप मेरे ऊपर 30 सालों से बहाते आ रहे हैं। अभी मैं महसूस कर पा रहा हूँ कि मैंने आपका मनोरंजन करने की चाहत में अपना आधा जीवन समर्पित कर दिया। मैं कल कुछ समय निकाल कर निजी तौर पर आपका शुक्रिया अदा करूंगा। शुक्रिया मुझे प्यार की ज़रूरत थी।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews