Shreya Ghoshal ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर, नाम भी बताया, देखें फोटो

shreya ghoshal

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। गायक श्रेया घोषाल (shreya ghoshal) हाल ही में माँ बनीं हैं। श्रेया ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया (social media) के माध्यम से दी थी। उन्होंने बताया था कि ईश्वर ने उन्हें बेबी ब्वॉय (baby boy) का तोहफा दिया है। अब श्रेया ने पहली बार बेटे की तस्वीर(photo) सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही बेटे का नाम भी पब्लिक किया है। बुधवार को श्रेया घोषाल में अपने इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल (instagram profile) से अपने पति शिलादित्य और बेटे के साथ तस्वीर साझा की। हालांकि इस तस्वीर में उनके बेटे का चहरा नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें… सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह की अपील, कहा-ऑक्सीजन के लिए ज्यादा से ज्यादा करें वृक्षारोपण

श्रेया ने इस खूबसूरत तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा,” ये हैं देवयान मुखोपाध्याय। 22 मई को हमारी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल गयी जबसे ये आए हैं। इसकी पहली झलक ने ही हमारे अंदर उस प्यार की भावना को उजागर कर दिया, जो एक मां-बाप अपने बच्चे के लिए महसूस करते हैं। अभी भी इसपर यकीन कर पाना मुश्किल है। शिलादित्य और मैं जीवन के इस खूबसूरत तोहफे के लिए आभारी हैं।”

यह भी पढ़ें… MP Board :10वीं के बाद अब 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द, मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

श्रेया के इस पोस्ट पर कई हस्तियों के कमेंट्स आ रहे हैं। जल्द ही खुद मां बनने वाली दिया मिर्ज़ा ने लिखा, ” नन्हे शहजादे पर प्यार बना रहे। इस खूबसूरत दुनिया में चमकते रहो और अपने माता-पिता का प्यार लेकर आगे बढ़ते रहो। जल्द मिलने की चाह रखती हूं। वहीं सोफी चौधरी ने लिखा, ” ये बेहद खूबसूरत है। बड़ा प्यारा नाम। इसके अलावा भी कई टीवी कलाकारों ने श्रेया के पोस्ट पर कमेंट कर बधाई दी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews