सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी आज, 25 साल की उम्र में जीता दुनिया के बेस्ट मॉडल का खिताब, जानें अनकहे किस्से

सिद्धार्थ शुक्ला की बर्थ एनिवर्सरी आज, 25 साल की उम्र में जीता दुनिया के बेस्ट मॉडल का खिताब, जानें अनकहे किस्से

Sidharth Shukla Birth Anniversary : सिद्धार्थ शुक्ला भारतीय टेलीविजन के फेमस अभिनेता थे। जिन्होंने कई धारावाहिकों में बतौर लीड रोल काम किया था। जिनमें दिल से दिल तक, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बालिका वधू समेत कलर्स टीवी का चर्चित शो बिग बॉस 13 शामिल है। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने फैंस के बीच अलग पहचान बनाई थी। वहीं, साल 2021 में उनके फैंस को एक बड़ा झटका लगा था। जब उनके निधन की खबर सामने आई थी। उनकी यादें और उनका काम फैंस के दिलों में अमर रूप से बस चुका है। इसी कड़ी में आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। तो चलिए आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं…

क्या था एक्टर का सपना?

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि सिद्धार्थ शुक्ला एक्टिंग नहीं करना चाहते थे, बल्कि वो इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी और इस फील्ड में कुशलता भी प्राप्त की थी। पढ़ाई के बाद इस क्षेत्र में उन्होंने कुछ समय तक काम भी किया था लेकिन बाद में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और अपनी एक अगल पहचान बनाई।

कब जीता था वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब?

टीवी इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने से पहले उन्होंने अपनी शुरुआत मॉडलिंग करियर से की थी। उन्होंने टेलीविजन विज्ञापनों में भी काम किया और अपनी प्रतिभा को सबके सामने प्रस्तुत किया। वर्ष 2004 में वो ‘ग्लैडरैग्स मैनहंट’ और ‘मेगा मॉडल कॉन्टेस्ट’ में रनरअप रहे थे। उन्होंने न केवल अपनी फिटनेस को बनाया रखा, बल्कि अपने वॉक से लोगों को प्रभावित भी किया। उन्होंने पेजेंट फैशन शो जीता और साल 2005 में तुर्की में वर्ल्ड बेस्ट मॉडल का खिताब हासिल किया। जिसने उनकी मॉडलिंग करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

क्यों हुई थी जेल?

केवल इतना ही नहीं, उन्हें अपने जीवन में जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। दरअसल, सिद्धार्थ का साल 2018 में एक्सीडेंट हो गया था। जब उनकी तेज रफ्तार कार दूसरी कई गाड़ियों से टकरा गई थी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। हालांकि, उन्हें जल्द ही बेल मिल गई थी। वहां से बाहर आने के बाद एक्टर ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी थी।

शहनाज गिल ने कही थी ये बातें

वैसे तो सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ने खुब प्रसिद्धि हासिल की थी। दरअसल, दोनों ने “बिग बॉस 13” में पार्टिसिपेट किया था, जहां उनकी केमिस्ट्री ने शो को और भी रोचक बना दिया था। लोगों ने उनके संवादों, अदाकारी और मस्तीभरे मोमेंट्स को खुब प्यार दिया था। वहीं, एक्टर की मौत के बाद शहनाज ने अपने पिता से कहा था कि सिड ने मेरे हाथ में दम तोड़ते हुए दुनिया को छोड़कर चला गया। अब मैं क्या करूंगी, कैसे जिऊंगी उसके बिना। जिसके बाद उनके पिता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि सिद्धार्थ के जाने के बाद उनकी बेटी बहुत हताश रहती है। हालांकि, अब धीरे-धीरे उनका जख्म भर रहा है और वो अपने काम में मन लगा रही हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews