शादी की तारीख पर Sidharth Malhotra ने दिया ऐसा रिएक्शन, Kiara Advani ने किया इशारा

Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से अपने रिलेशनशिप और अब उसके बाद शादी की चर्चा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साल 2022 तक इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की लेकिन हर जगह साथ दिखाई देने और फैंस द्वारा की जा रही बातों के बाद इनका रिश्ता सभी के सामने आ गया। अब हर जगह दोनों की शादी की चर्चा चल रही है और इशारों ही इशारों में इन्होंने इस पर मुहर भी लगा दी है।

हर जगह यह खबर चल रही है कि अगले महीने सिद्धार्थ और कियारा शादी के बंधन में बनने वाले हैं। यह दोनों मिशन मजनू की स्क्रीनिंग पर पहुंचे तो वहां पर भी 6 फरवरी का शोर गूंजता हुआ सुनाई दिया। यह सुनने के बाद सिद्धार्थ और कियारा भी अपने चेहरे पर आने वाली मुस्कान रोके बिना नहीं रह सके।

मुस्कुराते नजर आए Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू की स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां पर पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे जिस पर पैप्स ने उन्हें 6 फरवरी का इंतजार होने की बात कही। एक्टर ने इस बात को इग्नोर किया लेकिन बाद में वह मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। इसके बाद  कियारा आडवाणी मौके पर पहुंची और 6 फरवरी सुनने के बाद अपनी शर्म को बिल्कुल भी नहीं रोक सकी और मुस्कुराती हुई नजर आई। उन्होंने इस दौरान पैपराजी को आंख भी मारी और इस मुद्दे पर शांति बनाए रखने का इशारा किया। दोनों को देखकर लग रहा है कि यह वाकई में शादी को लेकर तैयार हैं और 6 फरवरी को कुछ ना कुछ खास तो होने वाला है।

राजस्थान में होगी शादी!

अब तक इस कपल की शादी को लेकर जितनी भी खबरें सामने आई है। उसमें यही बताया गया है कि यह दोनों राजस्थान में शादी करने वाले हैं। अब आ रही खबरों के मुताबिक जैसलमेर का एक फाइव स्टार होटल मेहमानों के लिए बुक कर लिया गया है। इस शादी में दोनों कलाकारों के रिश्तेदार और दोस्तों के साथ बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी शामिल होने वाले हैं। यह कपल मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कपड़े अपनी वेडिंग में पहनने वाला है ऐसी खबरें भी सामने आ रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews