कियारा के साथ शादी की खबरों पर Sidharth Malhotra ने दिया रिएक्शन, कही ये बात

Sidharth Malhotra

Sidharth Malhotra-Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले यह बताया जा रहा था कि जनवरी में यह कपल शादी करने वाला है। यह खबर भी सामने आई थी कि यह लोग भी विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की तरह राजस्थान में शादी करेंगे। अब इन खबरों पर सिद्धार्थ ने रिएक्शन दिया है।

क्या बोले Sidharth Malhotra

अपने और कियारा आडवाणी की शादी की खबरों पर एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि मुझे तो पता ही नहीं है कि शादी है, मुझे किसी ने बुलाया ही नहीं। मैंने सारी डिटेल्स और डेट पढ़ी है मैं वापस से इन्हें चेक करूंगा मैं शादी कर रहा हूं? आगे उन्होंने यह भी कहा कि यह अच्छा होगा कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सोचना छोड़ दें और उनकी फिल्मों पर ध्यान देना शुरू करें।

विज्ञापन में नजर आई Kiara Advani

हाल ही में कियारा आडवाणी को एक विज्ञापन में देखा गया था जिसमें उन्होंने दुल्हन का जोड़ा पहना था। उनका यह लुक फैंस को बहुत पसंद आया था और विज्ञापन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनकी शादी के कयास लगाए जाने लगे थे।

अफेयर पर चुप है कपल

हर जगह भले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा हो रही हो लेकिन इस कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को दुनिया के सामने एक्सेप्ट नहीं किया है। फिल्म शेरशाह में इन दोनों को साथ देखा गया था और उसी के बाद से इनके अफेयर की चर्चा हर जगह होने लगी थी। दोनों को कई मौके पर एक साथ देखा भी जाता है और यह वेकेशन भी साथ में मनाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अपने अफेयर की खबरों पर इन्होंने कभी भी रिएक्ट नहीं किया है।

दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में थैंक गॉड में देखे गए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी। अब वह जल्द ही मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं जो 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। कियारा आडवाणी को गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था, जिसमें उनके साथ विकी कौशल नजर आए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews