सलमान खान की फिल्म “सिकंदर” का धमाकेदार टीजर जारी, फैंस में दिखा उत्साह, ईद पर होगी रिलीज

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। जिसका पहला टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और अपना भरपूर प्यार बरसा रहे हैं।
salman khan sikandar

Sikandar Teaser : सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिससे फैंस में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। जिसमें साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। यह एक्शन से भरपूर मूवी है। जिसे लेकर पिछले काफी लंबे समय से लगातार अपडेट्स आ रही थी। इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली गई है। बहुत ही जल्द एक्टर्स इसके प्रमोशन में भी जुट जाएंगे। इधर, सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही फैंस इसे लाइक करना शुरू कर दिए हैं और अपना भरपूर प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता सलमान खान की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच नया टीजर जारी हो गया है। जिसमें वह धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्शन का तड़का लगा रहे एक्टर मूवी में रावड़ी अवतार में दिखेंगे।

सलमान खान ने किया शेयर (Salman Khan)

दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और एक्स पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जो दिलों पर करता है राज, वह आज कहलाता है सिकंदर।”

देखें टीजर (Sikandar Teaser)

टीजर की शुरुआत में सलमान खान कहते हैं, “दादी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब।” इसके बाद एक नेता बड़े ही रौब में कहता हुआ नजर आ रहा है, “अपने आप को बड़ा सिकंदर समझता है।” तभी धमाके के साथ वहां ब्लास्ट होता है। इसके बाद सलमान खान गुंडो की धुलाई करते हुए नजर आते हैं। तब वहां एक शख्स उनसे पूछता है,” इंसाफ दिलाएगा तू”। तब सिकंदर कहता है, “इंसाफ नहीं साफ करने आया हूं। कायदे में रहो… फायदे में रहो… वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो।”

लोगों को पसंद आ रहा डायलॉग

उनके यह डायलॉग सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहे हैं। लोग इसपर रील्स भी बना रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, सरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और किशोर नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 400 करोड रुपए का है। फिलहाल, मेर्क्स ने बजट का खुलासा नहीं किया है।

फैंस एक्साइटेड

वहीं, टीचर को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब पहले लुक को देखने के बाद वह मूवी रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म को एआर मुर्गदास ने डायरेक्ट किया है। जिसमें अंजनी धवन भी नजर आने वाली है, जो कि वरुण धवन की चचेरी बहन और सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। इस फिल्म में एंट्री पाकर वह भी काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews