Sitaare Zameen Par को ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे आमिर खान? ठुकराया 120 करोड़ का ऑफर

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को जल्दी सिनेमाघर में दर्शकों के लिए रिलीज किया जाने वाला है। रिलीज से पहले यह फिल्म अपने ओटीटी राइट्स को लेकर चर्चा में आ गई है।
Sitaare Zameen Par

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। इसी बीच ये खबर सामने आई है कि एक्टर ने फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। दरअसल, उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो के भारी भरकम ऑफर को ठुकरा दिया है।

फिल्म की डिजिटली रिलीज को लेकर आमिर ने बड़ा फैसला लिया है। एक्टर के मुताबिक फिल्म को जितनी जल्द ओटीटी पर लाया जाता है, सिनेमाघर के दर्शक उतनी तेजी से कम होते हैं।

ठुकरा दिया अमेजन का ऑफर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए अमेजन प्राइम ने 120 करोड़ का ऑफर दिया था। इस ऑफर को एक्टर ने ठुकरा दिया है। इसके पहले नेटफ्लिक्स ने भी शानदार ऑफर दिया था जिसे एक्टर ने ठुकरा दिया था। उनका ये फैसला चर्चा का विषय बन गया है। आमिर का कहना है कि ओट की वजह से सिनेमाघर में दर्शकों की संख्या कम हो जाती है। उनका कहना है कि अगर फिल्म अच्छी है तो दर्शक खुद ब खुद सिनेमाघर में पहुंचते हैं। उन्हें फिल्मों और दर्शकों पर भरोसा है। यही कारण है कि वह फिल्म के जल्दी ओटीटी पर रिलीज होने के खिलाफ हैं।

यूट्यूब पर रिलीज का प्लान

ओटीटी को छोड़कर आमिर खान ने अपनी फिल्म के लिए नया रास्ता चुना है। यह जानकारी आ रही है कि थियेटर रिलीज के बाद वह यूट्यूब पर पे पर व्यू मॉडल के जरिए इसे रिलीज करने वाले हैं। इसके लिए दर्शकों को फिल्म को देखने के लिए केवल एक बार पैसे चुकाने होंगे। इससे फिल्म की रिलीज की तारीख और कीमत पर पूरा कंट्रोल एक्टर का ही रहेगा। यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक नया प्रयोग होने वाला है।

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह 2007 में सुपरहिट हुई फिल्म तारे जमीन का स्पिरिचुअल सीक्वल बताई जा रही है। यह स्पेनिश फिल्म चैंपियंस का हिंदी रीमेक है। इसमें आमिर और जेनेलिया डिसूजा को एक साथ देखा जाने वाला है। इस स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा में मेंटल हेल्थ और रेजिलिएंस को दिखाया जाने वाला है। फिल्म में वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, गोपी कृष्ण वर्मा, आरौश दत्ता, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, आशीष पिंडसे, ऋषि शाहनी, सिमरन मंगेशकर जैसे सितारे नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews