Sky Force का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखाई जाएगी 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर शानदार कहानी से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।
Sky Force

Sky Force Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल वह अपने फैंस के लिए  फिल्में लेकर आते हैं जिनमें से कुछ दर्शकों को पसंद आती है तो कुछ उन्हें कंफ्यूज भी करती है। दरअसल, पिछले कुछ समय से अक्षय हिट फिल्म की तलाश कर रहे हैं और एक के बाद एक उनकी कई फिल्में आ चुकी है।

अब जल्द ही अक्षय को वीर पहाड़िया, सारा अली खान, शरद केलकर और निमृत कौर के साथ ‘स्काई फोर्स’ में देखा जाने वाला है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। यह कहानी 1965 में भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए पहले एयर स्ट्राइक मिशन में लापता हुए एक एयरफोर्स सोल्जर की है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

असली कहानी है स्काई फोर्स (Sky Force)

‘स्काई फोर्स’ की ये कहानी 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई सच्ची घटना पर आधारित है। इस दौरान भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हमला किया था। ये भारत द्वारा की गई पहले सबसे घातक एयर स्ट्राइक मानी जाती है। फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है और भारतीय वायु सेना का जज्बा भी नजर आएगा।

लापता हुआ था सैनिक

इस फिल्म में लापता हुए एक सैनिक की कहानी भी दिखाई जाने वाली है। फिल्म की कहानी में यह दिखाया जाएगा कि इंडियन एयर फोर्स पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करती है। बमबारी हो रही होती है लेकिन तभी एक सोल्जर गायब हो जाता है। यह सोल्जर कोई और नहीं बल्कि वीर पहाड़िया है और अब अक्षय कुमार उन्हें किस तरह से वापस ढूंढते हैं, यह देखने वाली बात होगी। ट्रेलर में अक्षय को यह बोलते हुए देखा जा सकता है कि पाकिस्तान सरकार पर प्रेशर डालना चाहिए। यह भी बताया जाएगा कि अक्षय बहुत कोशिश करेंगे कि वीर  को वापस ला सके लेकिन देश में उसे राजद्रोही घोषित कर दिया जाएगा। सारा अली खान को उस सैनिक की पत्नी का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है।

कब आएगी फिल्म

सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे के प्रोडक्शन में तैयार की गई है। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी इसके डायरेक्टर हैं। यह शानदार फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज की जाने वाली है। ट्रेलर में एक डायलॉग है जिसमें अक्षय कुमार कह रहे हैं कि “पड़ोसियों को ही बताना होगा कि हम भी घुस कर मार सकते हैं। सोच बदलनी होगी, हम फौजी दूसरा गाल नहीं दिखाते।” फिल्म का ट्रेलर शानदार लग रहा है और अब दर्शकों को इसके रिलीज होने का इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews