गम में बदलीं शादी की खुशियां! आज सात फेरे नहीं लेंगे स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल, जानिए क्या है वजह

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन अब शादी को टाल दिया गया है। रविवार दोपहर को शादी की मुख्य रस्में शुरू होनी थीं लेकिन उससे ठीक पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Smriti Mandhana Wedding Postponed

Smriti Mandhana Wedding Postponed

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल 23 नवंबर (रविवार) को शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन दोनों की शादी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों का परिवार शादी के जश्न में डूबा हुआ था कि अचानक एक ऐसी घटना घटी कि दोनों परिवारों ने समारोह को टालने का निर्णय लिया है। चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है?

बता दें कि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। रविवार दोपहर को शादी की मुख्य रस्में शुरू होनी थीं लेकिन उससे ठीक पहले स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सांगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसी है अब स्मृति मंधाना के​ पिता की तबीयत?

श्रीनिवास मंधाना के मैनेजर ने बताया कि सुबह नाश्ता करते समय स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब हो गई। हमने कुछ देर इंतजार किया और सोचा शायद वह सामान्य हों और ठीक हो जाएंगे लेकिन उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद हमने तुरंत ही एंबुलेंस को कॉल किया और अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया है जहां उनका इलाज जारी है।

उन्होंने आगे कहा कि आप जानते हैं कि स्मृति अपने पिता के बहुत करीब हैं। उन्होंने तय किया कि जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते तब तक के लिए शादी टाल दी गई है। अब वह ऑब्ज़र्वेशन में हैं और डॉक्टर ने कहा है कि उन्हें हॉस्पिटल में रहना होगा। और जब तक वह ठीक नहीं हो जाते क्योंकि हम भी शॉक में हैं और हम चाहते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।

वेडिंग मैनेजमेंट ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि रविवार को होने वाली शादी की रस्मों को रद्द कर दिया गया है। शादी की बाकी रस्में अब कब होंगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। फिलहाल शादी को टाल दिया गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews