थिएटर के बाद अब OTT पर होगी Son Of Sardaar 2 की एंट्री, जानें कहां कर सकते हैं स्ट्रीम

सन ऑफ सरदार 2, जिस उम्मीद के साथ सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, उसे वह पूरा नहीं कर पाई। अब इसे ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है।
Son of Sardaar 2

अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे सितारे हैं जिन्होंने तीन खान के बीच अपना अलग मुकाम हासिल किया है। अजय देवगन को कॉमेडी से लेकर एक्शन सब कुछ करते हुए देखा जा चुका है। सन ऑफ सरदार उनकी हिट फिल्मों में से एक है।

बीते दिनों थिएटर में सन ऑफ सरदार 2 रिलीज की गई थी। ऐसा लग रहा था की पहली फिल्म की तरह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सीक्वल की कहानी दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही। ऐसे में अब इसके ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा होने लगी है। हर कोई यह जानना चाहता है की मूवी आखिरकार कहां देखी जा सकती है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो चलिए आपको बता देते हैं।

OTT पर कहां आएगी Son Of Sardaar 2

25 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में तैयार की गई फिल्म ऑडियंस का दिल नहीं जीत पाई। क्रिटिक्स और जनता ने इसे पॉजिटिव रिस्पांस नहीं दिया और मिल-जुला असर दिखाई दिया। मल्टी स्टारर फिल्म होने के बावजूद भी है बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप नहीं छोड़ सकी। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब कहां जा रहा है कि यह ओटीटी पर अपना धमाल दिखा सकती है। बता दे किसके डिजिटल राइट्स की डील नेटफ्लिक्स के साथ बहुत पहले हो चुकी है। जिससे साफ है कि इस ऑनलाइन यही रिलीज किया जाएगा।

कब होगी स्ट्रीम

फिल्म ऑनलाइन कब उपलब्ध कराई जाएगी फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि से सितंबर के आखिर या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है। फिल्में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, रवि किशन, नीरू बाजवा, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, विंदु दारा सिंह और सरत सक्सेना जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

कितना रहा कलेक्शन

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो देश में इस फिल्म ने 42 करोड रुपए कमाए। वहीं वर्ल्डवाइड की कमाई का आंकड़ा 60 करोड रुपए रहा। फिल्म की कमाई के हिसाब से मेकर्स घाटे में गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews