बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं साउथ एक्ट्रेस Sai Pallavi, इस एक्टर के बेटे के साथ रोमांस करती आएंगी नजर

Sai Pallavi Bollywood Debut

Sai Pallavi Bollywood Debut : साउथ इंडस्ट्री के अदाकार अब धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। अब तक कई सेलेब्स बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। कुछ समय पहले ही साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने फिल्म जवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वहीं अभी हाल ही में जानकारी सामने आई है कि अब साउथ एक्ट्रेस जो किसी भी पहचान की मौहताज नहीं है वह बॉलीवुड में कदम रखने वाली है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी की। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। हालांकि आज से पहले भी कई बार एक्ट्रेस साईं पल्लवी के बॉलीवुड में डेब्यू करने की ख़बरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस के बॉलीवुड में डेब्यू की चर्चा आमिर खान के बेटे जुनैद खान की मूवी को लेकर की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म में धूम मचाती नजर आने वाली है।

रोमांटिक ड्रामा मूवी में दिखेगी Sai Pallavi और जुनैद की जोड़ी

Sai pallavi

जानकारी के मुताबिक, निर्देशक सुनील पांडे की अपकमिंग मूवी में साईं पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद की जोड़ी देखने को मिल सकती है। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। साईं पल्लवी और जुनैद खान फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी फिल्म का ऑफिशियल आनाउंसमेंट नहीं हुआ है। लेकिन इस खबर को सुनाने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है।

वहीं आमिर खान के बेटे की चर्चा तो पहले ही चली आ रही है। वह जल्द ही हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। बात करें साईं पल्लवी की फिल्मों के बारे में तो अब तक एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मारी 2, फिदा, गार्गी और श्याम सिंह जैसी फिल्में एक्ट्रेस ने की है। वहीं अभी एक्ट्रेस शिवा कार्तिकेयन स्टारर निर्देशक राजकुमार पेरिसेमी की आने वाली फिल्म में वह नजर आने वाली है। अभी उनकी फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews