
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर ने भले ही अभी फिल्मों में डेब्यू न किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो छाई रहती हैं। अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक के कारण उनके सैंकड़ों फैन्स हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है जैसे वो भी इंडस्ट्री में आने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंची भारत की तीरंदाज Deepika Kumari, गोल्ड मेडल की हैट्रिक
हाल ही में खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर रेड ड्रेस में फोटो शेयर किया है। इसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनके लुक्स में श्रीदेवी की झलक भी देखी जा सकती है। कर्ली हेयर्स और न्यूड मेकअप में वो काफी स्टनिंग लग रही हैं। उनकी फोटो पर कई सेलेब्स के कमेंट्स आ रहे हैं। उनकी बहन सोनम कपूर ने लिखा है ‘मुझे ये काफी पसंद आई’ वहीं नव्या नंदा ने हार्ट बनाकर एप्रिशियेट किया है। इस फोटो पर अब तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

