विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंची भारत की तीरंदाज Deepika Kumari, गोल्ड मेडल की हैट्रिक

deepika kumari

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। तीरंदाज दीपिका कुमारी (archer deepika kumari) विश्व रैंकिंग (world ranking) पे पहले स्थान पर पहुंची। वर्ल्ड आर्चरी (world archery) की लेटेस्ट रैंकिंग (rankings) में दीपिका को ये स्थान दिया गया। भारत के लिए ये काफी गर्व का विषय है। दीपिका ने पैरिस  में आयोजित हुई आर्चरी विश्व कप स्टेज 3 में इंडिविजुअल इवेंट को 6-0 से जीत लेने के बाद गोल्ड मेडल लेने की हैट्रिक बना ली है।

यह भी पढ़ें… पूर्व मंत्री ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे बीजेपी सांसद के घर, कृषि कानून के विरोध में सौंपा पत्र

भारत की शानदार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रूस की एलिना ओसीपोवा को 6-0 से करारी शिकस्त दी। ये 2021 विश्व कप में दीपिका का दूसरा इंडिविजुअल गोल्ड मेडल है इसके पहले दीपिका ने वुमेन्स टीम और मिक्स्ड टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीता था।

यह भी पढ़ें… MP School : प्रदेश में 1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दीपिका ने कहा, ” मैं खुश हूं,लेकिन मुझे ये भी पता है कि मुझे इसी तरह से आगे भी परफॉर्म करना है। मुझे इम्प्रूव करना है, क्योंकि आने वाला टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं जो भी सीख सकती हूँ उसे सीखने के लिए पूरा प्रयास कर रही हूँ।”

बता दें कि दीपिका कुमारी भारत की अकेली महिला तीरंदाज होंगी जो जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews