Athiya And KL Rahul: सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

Athiya And KL Rahul: सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

Athiya And KL Rahul : फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। जिसकी जानकारी खुद उनके पिता ने दी है।  वैसे तो शादी हर किसी की जीवन के लिए सबसे बड़ा और बेहद ही खास दिन होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। यह एक ऐसा बंधन होता है, जिसमें दो लोग 7 जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो जाते हैं। इन दोनों के साथ दो परिवारों और ना जाने कितने लोगों का सम्बन्ध एक-दूसरे से जुड़ जाता है और रिश्तों के जुड़ने के बाद दोनों में विश्वास, प्यार और एक दूसरे के प्रति इज़्ज़त की भावना एक सुखद और खुशहाल जिंदगी की नींव रखता है। इसी कड़ी में फिल्म सितारे की बेटी Athiya भी जिंदगी में नया अध्याय शुरू करने की तैयारी कर रही है।

दरअसल, केएल राहुल के संग अपनी बेटी के रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा था कि, ‘Athiya मेरी बेटी है और वो अपनी पसंद से जिससे भी शादी करना चाहे कर सकती है और ​​केएल राहुल को मैं काफी पसंद करता हूं। इसके आगे अभिनेता ने कहा कि, आगे चलकर उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं, क्योंकि समय बदल गया है। मेरी बेटी और बेटा दोनों ही अब जिम्मेदार हो गए हैं। मैं चाहता हूं कि वो डिसीजन लें, मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।’

बात करें Athiya और KL Rahul के रिलेशनशिप की तो दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस रिश्ते को उन्होंने सबसे छुपा कर रखा है लेकिन कहते हैं प्यार छुपाए किसी से नहीं छुपता क्योंकि Athiya को कई बार मैच के दौरान केएल राहुल के साथ देखा जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews