कड़ाके की ठंड में सड़कों पर दूध बेचते दिखे Sunil Grover, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Sunil Grover

Sunil Grover Photo: सुनील ग्रोवर इन दिनों भले ही किसी की कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं है लेकिन वह हमेशा ही अपने फैंस के साथ संपर्क में बने रहते हैं। कभी उनकी कोई तस्वीर तो कभी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। उन्हें अक्सर ही मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए देखा जाता है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लेकर आ जाती है। एक बार फिर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट लोगों को गुदगुदा रही है क्योंकि इसमें वह दूधवाला बने हुए हैं।

दूध बेचने निकले Sunil Grover

अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सुनील ग्रोवर में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बाइक पर बैठकर गली मोहल्ले में दूध बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस बाइक पर वह बैठे हैं उसके दोनों साइड दूध से भरे हुए कंटेनर लटके हैं। से बचने के लिए उन्होंने जैकेट स्वेटर और टोपी पहनी हुई है। इस तरह से एक्टर को सड़कों पर दूध बेचता देख हर कोई हैरान है और फोटो पर तरह तरह के कमेंट देखे जा रहे हैं।

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

सुनील ग्रोवर की इस पोस्ट पर फैंस भी मजेदार कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पानी कितना मिलाया है। दूसरे यूजर ने लिखा इस दूध को नागिन को पिला दो पुण्य मिलेगा। कुछ यूजर्स तो उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।

सुनील ग्रोवर के वर्क फ्रेंड की बात करें तो दुनिया उनके कॉमिक टाइमिंग की फैन है। पॉपुलर शो द कपिल शर्मा से उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा को एक्टिंग में भी जबरदस्त हैं और हाल ही में उन्हें फिल्म गुडबाय में देखा गया था। फैंस को उनके प्रोजेक्ट्स का हमेशा ही इंतजार रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews