‘बॉर्डर 2’ के बाद इन फिल्मों से धूम मचाएंगे सनी देओल, यहां देखें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लिस्ट

सनी देओल जब भी पर्दे पर आते हैं अपने एक्शन से लोगों का दिल जीत लेते हैं। बॉर्डर 2 के बाद उन्हें कुछ शानदार फिल्मों में काम करते हुए देखा जाने वाला है। चलिए ये लिस्ट देख लेते हैं।
Sunny Deol

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। देशभक्ति से भरी फिल्म बॉर्डर का सीक्वल 29 साल बाद बड़े पर्दे पर पेश किया गया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। इसी के साथ दर्शक यह भी जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में वह एक्टर को किस फिल्म में देख पाएंगे।

आपको बता दें कि एक्टर के पास एक नहीं बल्कि साथ बड़े प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। इनके साथ वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। 2023 में अनिल शर्मा की गदर 2 से एक्टर ने धमाकेदार कमबैक किया और कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके बाद उन्हें गोपीचंद की जाट में देखा गया और इन दोनों बॉर्डर 2 हर जगह दहाड़ रही है।

धूम मचाने को तैयार सनी देओल

बॉर्डर 2 को क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है और यह साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है। इसके बाद लाइन से एक्टर की फिल्में रिलीज होने वाली है जो बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। चलिए आपको अपकमिंग फिल्म की लिस्ट बता देते हैं।

रामायण

सनी देओल को मच अवेटेड फिल्म रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इसमें रणबीर कपूर श्री राम और सई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाने वाला है। पहला हिस्सा 2026 की दिवाली और दूसरा हिस्सा 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।

बॉर्डर 3

बॉर्डर 2 की शानदार सफलता को देखते हुए प्रोड्यूसर भूषण कुमार बॉर्डर 3 बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया है कि प्रोजेक्ट तुरंत शुरू नहीं होगा क्योंकि उनके पास दूसरे प्रोजेक्ट पहले से मौजूद हैं। जब भी इस पर काम शुरू किया जाएगा सनी वॉर ड्रामा के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे।

लाहौर 1947

एक्टर की आने वाली फिल्मों में से एक लाहौर 1947 भी है। जब से इसका अनाउंसमेंट हुआ है फैंस बेस इसका इंतजार कर रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी के हाथ है। ट्रेड पंडित पहले ही कह चुके हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी।

गबरू

एक्टर ने 19 अक्टूबर को इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। तेरा मार्च 2018 बस को इस सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। इसकी कहानी से दर्शकों को काफी उम्मीद है।

बाप

एक्टर को मल्टीस्टारर फिल्म बाप ने भी देखा जाने वाला है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच का भी एक्साइटमेंट बनी हुई है। इसमें सनी के साथ जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews